मल त्याग पाचन प्रक्रिया का एक नेचुरल प्रोसेस है, जो बॉडी से वेस्ट मटेरियल और टॉक्सिन को निकालता है। रेगुलर स्टूल पास किया जाए तो कभी भी कब्ज की परेशानी नहीं हो सकती। कब्ज एक ऐसी परेशानी है जो हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। कब्ज की वजह से बैचेनी,सूजन और पाचन से जुड़ी परेशानियां होती है। मल त्याग हमारे बॉडी की सफाई है। जो भी हम खाते हैं जब वो पच जाता है तो पोषक तत्व बॉडी में अवशोषित हो जाते हैं और वेस्ट मटेरियल रह जाता है। बाउल मूवमेंट इस कचरे को बॉडी से बाहर निकालता है। स्टूल पास करना बॉडी की डिटॉक्सिफिकेशन में अहम भूमिका निभाता है। नियमित मल त्याग बॉडी की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाता है।
खराब डाइट,बिगड़ता लाइफस्टाइल और तनाव का असर हमारे बाउल मूवमेंट पर पड़ता है। बाउल मूवमेंट बिगड़ने पर आप कब्ज के शिकार हो सकते हैं। आप भी चाहते हैं कि हमेशा आपका बाउल मूवमेंट दुरुस्त रहे तो आप रोजाना मुनक्का का सेवन करें।
एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ बिमल झांजेर के मुताबिक कब्ज की बीमारी में मुनक्का का सेवन जादुई असर करता है। मुनक्का एक ऐसा ड्राईफूड है जो कब्ज को दूर करता है और कई बीमारियों का उपचार भी करता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि मुनक्का का सेवन करने पर सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
मुनक्का कैसे कब्ज दूर कर बाउल मूवमेंट में करता है सुधार
मुनक्का एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जो कब्ज को दूर करने में बेहतरीन इलाज करता है। मुनक्का किशमिश से पूरी तरह अलग है। मुनक्का की पहचान उसमें मौजूद बीज और साइज से की जाती है। मुनक्का में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी मौजूद होता है जो बॉडी को हेल्दी रखता है और कब्ज का उपचार करता है। मुनक्का में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो कब्ज को दूर करने में सबसे अहम किरदार निभाता है।
रोजाना मुनक्का का सेवन अगर पानी में भिगोकर किया जाए तो पेट की गैस,अपच और एसिडिटी से राहत पाई जा सकती है। मुनक्का का सेवन कब्ज को दूर करने में बेहद कारगर है। अगर आपको एसिडिटी की परेशानी हैं तो आप मुनक्का का सेवन करें।
मुनक्का के सेहत के लिए फायदे
मुनक्का का सेवन हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी असरदार है। मुनक्का में नाइट्रिक ऑक्साइड मौजूद होती है जो बीपी को कंट्रोल करता है।एंटी इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर मुनक्का का सेवन करने से अर्थराइटिस के दर्द को कंट्रोल किया जा सकता है। मुनक्का में विटामिन-A और बीटा कैरोटीन मौजूद होता है जो आंखों को हेल्दी रखता है। एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर मुनक्का आंखों को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और आंखों को हेल्दी रखता है। कैल्शियम से भरपूर मुनक्का हड्डियों को मजबूत करता है।
मुनक्का का सेवन कैसे करें
बाउल मूवमेंट को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो मुनक्का का पानी पिएं। रात में मुनक्का को एक गिलास पानी में भिगो दें सुबह उस पानी का खाली पेट सेवन करें।
कब्ज का उपचार करने के लिए 9-10 मुनक्का को दूध के साथ उबालकर उसका सेवन करें।
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए मुनक्का को सुबह खाली पेट खाएं।