Prediabetes Symptoms Sign And Treatment: खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान के साथ एक्सरसाइज, योग आदि न करने के कारण डायबिटीज बढ़ने की समस्या के बारे में अधिकतर लोगों से सुना होगा, लेकिन इससे भी ज्यादा खतरनाक प्रीडायबिटीज होती है। यह एक ऐसी स्थिति होती है जब शरीर में डायबिटीज के संकेत मिलने लगते हैं यानी डायबिटीज होने का पहला चरण माना जाता है। कई लोग इसे अनदेखा कर देते हैं। लेकिन शायद आपको यह बात नहीं पता है कि ‘प्रीडायबिटीज’ ज्यादा खतरनाक है। जानिए प्रीडायबिटीज होने का स्तर और इसके लक्षण।
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की फास्टिंग शुगर 124 और खाने के बाद 180 आए, तो यह ठीक माना जाता है, लेकिन अगर फास्टिंग के बाद 124 और खाने के बार 175-179 के बीच हो, तो इसे प्रीडायबिटीज कहा जाता है।
क्या होता है प्रीडायबिटीज?
प्री-डायबिटीज ऐसी डायबिटीज को कहा जाता है, जो टाइप-2 डायबिटीज से पहले होती है यानी आपकी ब्लड में शुगर की मात्रा थोड़ी अधिक हो जाती है, लेकिन इतनी नहीं होती है कि उसे डायबिटीज कहा जाए।
प्रीडायबिटीज क्यों है ज्यादा खतरनाक?
प्रीडायबिटीज को ज्यादा खतरनाक माना जाता है, क्योंकि इसके बारे में लोग अनजान होते हैं और अपनी लाइफस्टाइल में बिल्कुल भी बदलाव नहीं करते हैं जिसके कारण किडनी, हार्ट, मसल्स पर अधिक नुकसान पहुंचाता है। इसके साथ ही समय के साथ शरीर के अंग तक डैमेज हो जाते है।
प्री डायबिटीज के लक्षण?
- बार-बार यूरिन आना
- धुंधला दिखाई देना
- बहुत अधिक प्यास लगना
- अधिक भीख बढ़ जाना
- महिलाओं में पीसीओडी की समस्या होने के साथ अनियमित मासिक धर्म होना
- शरीर में अधिक कोलेस्ट्रॉल का होना
- बिना काम किए अधिक थकान सी महसूस होना
- अचानक वजन बढ़ जाना। दरअसल, प्री डायबिटीज होने पर पेट के आसपास के फैटी टिश्यू ज्यादा नजर आने लगते हैं। ऐसे में पुरुष और महिला की कमर का साइज तेजी से बढ़ने लगता है।
प्री-डायबिटीज में कैसे करें बचाव
- शरीर के लिए इंसुलिन हार्मोन एक जरूरी हार्मोन है। ऐसे में जब ये इंबैलेंस हो जाते हैं, तो ब्लड शुगर का कारण बन जाते हैं।
- अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। अपने भोजन में ऐसी चीजें शामिल करें जिसमें कम वसा और अधिक मात्रा में फाइबर हो।
- जंक फूड के साथ ऑयली चीजों से दूरी बना लेना ही बेहतर होगा।
- अगर आपको ब्लड प्रेशर या फिर कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो इसे कंट्रोल करने की पूरी कोशिश करें।
- अपनी डाइट में पोटैशियम युक्त चीजों को बढ़ा दें।
- प्रीडायबिटीज से मुकाबला करने के लिए एक्सरसाइज भी बेहद जरूरी है। ऐसे में नियमित रूप से एक्सरसाइज या फिर योग जरूर करें।
- स्मोकिंग, अल्कोहल का सेवन करना बंद कर दें। क्योंकि इससे भी ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है।