गर्मी का मौसम चल रहा है और इस मौसम में खान-पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। गर्मी के मौसम में कई तरह के जूस पीए जाते हैं इन्ही जूसों में से एक है अनानास का जूस, जिसे पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। आज हम आपके लिए लाए हैं इस जूस को होने वाले लाभों के बारे में खास जानकारी, जिसको अपनाकर आप कई तरह के फायदे उठा सकते हैं।
अनानास का जूस हमारी आंखों के लिए बहुत फायदे मंद होता है। अनानास के जूस में पाए जाने वाले विटामिन एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-ए हमारी आंखों के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। अगर इस जूस को लगातार पीया जाता है तो आंखों को होने वाली कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। इस जूस के आंखों की रोशनी में कमी नहीं आती।
अनानास के जूस में ब्रोमेलैन नाम का तत्व पाया जाता है, जिससे पेट में होने वाले कई रोगों से छुटकारा मिलता है। इस जूस से दस्त और पेट फुलने की समस्या से राहत मिलती है। साथ ही इस जूस से पाचन शक्ति में बढ़ोतरी होती है। इस जूस में एंजाइम्स पाया जाता है जो प्रोटीन को डाइजेस्ट करने में मदद करता है।
यह जूस वजन घटाने में भी कारगर होता है। इस जूस में वसा नहीं पाई जाती और कैलोरी भी कम होती है। इसके लगातार सेवन करने से वजन कम होता है। इस जूस को पीने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसको पीने से हड्डियों में सूजन नहीं आती।
जूस में पाया जाने वाला विटामिन-सी और पोटेशियम त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे चेहरे पर मुंहासें, पींपल्स और काले धब्बों को कम करने में बहुत मदद मिलती है। डॉक्टरों का कहना है कि इसके पीने से चेहरे की मरी हुई कोशिकाएं हट जाती हैं और चेहरे पर चमक नहीं आती। इसको पीने से दांतों पर जमा बैक्टीरिया खत्म होता है।
जो लोग अर्थराइटिस से ग्रसित होते हैं उन्हें अनानास का जूस पीने की सलाह दी जाती है। क्योंकि अनानास के जूस में बीटा-कैरोटिन और विटामनन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस जूस को पीने से अस्थमा का खतरा भी कम हो जाता है। इस जूस में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं, जिससे अर्थराइटिस से होने वाले दर्द और सूजन से राहत मिलती है।
इस जूस में विटामिन -सी, बीटा-कैरोटिन पाया जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही हृदय रोग होने का खतरा भी कम हो जाता है।

