ज्यादातर महिलाएं पीरियड्स के दौरान तेज दर्द से परेशान रहती हैं। इस दर्द को पीरियड क्रैंप (Periods cramp) कहते हैं। पीरियड्स में कई महिलाओं को केवल पेट में ही नहीं, बल्कि पीठ और पैरों में भी असहनीय दर्द होता है। जिसके लिए उन्हें दवाओं का सहारा भी लेना पड़ जाता है। ये दर्द गर्भाशय में हो रहे संकुचन के कारण होता है, जिससे महिलाएं परेशान होती हैं। कुछ आसान उपाये से दर्द में आराम मिल सकता है।
डॉ. दीपाली भारद्वाज ने अपनी किताब ‘सेल ओवर ऑल यॉर मेंस्ट्रुअल वरीज'(Sail All Over Your Menstrual Worries) पीरियड्स की समस्या और उनके इलाज के बारे में बताया है। जिनमें से एक पीरियड क्रैंप भी है। जानें किन आसान घरेलू उपचार से पीरियड के दर्द में आराम मिल सकता है।
दही में मिलाएं केले के फूल
वैसे तो दादी-नानी के जमाने से पीरियड में दही न खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर सही चीज के साथ इसका सेवन किया जाए तो ये रामबाण साबित हो सकती है। केले के फूल को पकाकर उसे दही के साथ खाने से पीरियड का दर्द कम होता है और साथ ही ब्लीडिंग का फ्लो भी ठीक रहता है।
एस्पिरिन से होता है दर्द कम
डॉ. दीपाली के मुताबिक आधा गिलास पानी में एस्पिरिन की दो गोलियां, आधा चम्मच चीनी, आधा चम्मच शहद मिलाकर पीने से पीरियड में होने वाले दर्द से आराम मिलता है।
कुसुम्ब का पौधा है फायदेमंद
कुसुम्ब का पौधा एक तरह का फूल होता है, जिसे पीरियड के इलाज में काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके पाउडर को पानी में पकाकर पीने से दर्द में आराम मिलता है।
फल भी है लाभकारी
इसके अलावा कई फल भी पीरियड क्रैंप में आराम देते हैं। पपीता, केला, संतरा जैसे फल को रोजाना अपनी डाइट में शामिल करने से पीरियड के दर्द में आराम के साथ-साथ और भी कई फायदे मिलते हैं।
तिल का करें सेवन
अगर तिल के दानों को दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ खाया जाए तो पीरियड का दर्द कम होता है। तिल की तासीर गर्म होती है, जिससे ब्लीडिंग का फ्लो बेहतर होता है।
दालचीनी को दूध के साथ पिए
गर्म दूध के साथ आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाकर पीने से दर्द में आराम मिलता है। पीरियड के दिनों में रोज इस दूध का सेवन करने से नींद भी अच्छी आती है।