एडीज मच्छर (प्रजाति) के काटने से डेंगू बुखार होता है। डेंगू बुखार के कुछ मुख्य लक्षण होते हैं जैसे- बुखार, गंभीर सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, मिचली और उल्टी। डेंगू होने पर प्लेटलेट्स काउंट भी बहुत तेजी से कम होता है जो कई बार घातक भी हो जाता है। ऐसे में अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखने की जरूरत होती है। पपीते का पत्ता डेंगू के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा और भी कई चीजें होती हैं जो डेंगू के मरीज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

पपीते का पत्ता: पपीते के पत्ते में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स मौजूद होते हैं जो शरीर में प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही डेंगू के अन्य लक्षणों को भी ठीक करने के लिए पपीते का पत्ता फायदेमंद होता है। पपीते का पत्ता शरीर में दर्द, कमजोरी, उल्टी, थकान महसूस होना, बुखार जैसे लक्षणों को कम करने में सहायक होता है। आप पत्तियों को कूट कर खा सकते हैं या फिर इन्हें ड्रिंक की तरह भी पी सकते हैं। इससे बॉडी डिटॉक्स होता है।

गिलोय: डेंगू के मरीजों के लिए गिलोय भी बेहद फायदेमंद होता है। गिलोय शरीर के इम्युनिटी को मबजूत करता है, जिससे इंफेक्शन होने का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा यह गिलोय पीने से प्लेटलेट्स काउंट भी बहुत तेजी से बढ़ता है। डेंगू होने पर रोजाना गिलोय का जूस जरूर पिएं।

हल्दी: हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो डेंगू के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। डेंगू के कारण होने वाली समस्याओं को भी दूर करने के लिए हल्दी मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो डेंगू के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। हल्दी वाला दूध पीना भी फायदेमंद होता है।

तुलसी और शहद: तुलसी और शहद की मदद से भी डेंगू से बचाव किया जा सकता है। इसके लिए तुलसी को पानी में उबालकर, इसमें शहद डालकर पिया जा सकता है। यह इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है और प्लेटलेट्स काउंट को भी बढ़ाता है।