Papaya Benefits And Side Effects: पपीता खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें मैग्नीशियम, फाइबर, विटामिन, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के साथ-साथ कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर का वजन नियंत्रित रहता है और हृदय ठीक से काम करता है।
पपीते का प्रयोग पेट के पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए भी किया जाता है। इतना गुणकारी फल होने के बावजूद कुछ खास परिस्थितियों में पपीता खाने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। तो आइए जानें कि किन लोगों को पपीता बिल्कुल नहीं खाना चाहिए-
लो ब्लड शुगर लेवल
लो शुगर लेवल वाले लोगों को पपीता बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यहां तक कि मधुमेह रोगियों को भी बिना डॉक्टर की सलाह के पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए।
गर्भावस्था के दौरान
गर्भावस्था के दौरान पपीता खाने से नुकसान हो सकता है। इसमें मौजूद पपैन शरीर की कोशिका झिल्लियों को नुकसान पहुंचा सकता है। गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास के लिए ये चीजें बहुत जरूरी हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को पपीता नहीं खाने की सलाह दी जाती है।
त्वचा की एलर्जी
जिन लोगों को किसी भी तरह की स्किन एलर्जी हो उन्हें पपीता खाने से बचना चाहिए। इसका सेवन करने से शरीर पर लाल चकत्ते, सिर दर्द, चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सूजन भी आ सकती है। जिन लोगों को लेटेक्स से एलर्जी है उन्हें भी पपीता नहीं खाना चाहिए।
पपीते के बाद दवाई लेना
कुछ लोग पपीता खाने के तुरंत बाद दवा लेने की गलती कर देते हैं। ऐसा करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। वास्तव में पपीता और दवाओं को मिलाकर एक कॉकटेल बनाया जा सकता है जो शरीर में रक्त को पतला करता है। जिससे शरीर से खून बहने का खतरा रहता है।