गर्मी ने तेजी पकड़ ली है, मार्च के महीने में ही पारा 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। तेजी से रफ्तार पकड़ती गर्मी ने लोगों की खाने-पीने की आदतों में बदलाव कर दिया है। तेज गर्मी में भूख कम और प्यास ज्यादा लगती है। इस मौसम में बॉडी को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है वरना डिहाइड्रेश की परेशानी हो सकती है। बदलते मौसम में अच्छी हेल्थ के लिए फ्रूट्स का सेवन करना जरूरी है। इस मौसम में फ्रूट्स का सेवन करने से बॉडी कूल रहती है, साथ ही बॉडी को पोषण भी मिलता है।

इस मौसम में लोग फ्रूट चाट खाना बेहद पसंद करते हैं। फ्रूट चाट का सेवन करने से भूख शांत होती है, बॉडी को जरूरी पोषण मिलता है। फ्रूट में कैलोरी कम होती है जिसकी वजह से ये वजन को भी कंट्रोल करते हैं। गर्मी में आप फ्रूट का सेवन करके अपनी भूख को आसानी से शांत कर सकते हैं, साथ ही वजन भी कम कर सकते हैं। फाइबर से भरपूर फ्रूट पाचन को ठीक रखते हैं, गर्मी में होने वाली पेट की बीमारियों से भी महफूज रखते हैं।

लेकिन आप जानते हैं कि फ्रूट चाट में कुछ फ्रूट्स का कॉम्बीनेशन आपकी सेहत को भी बिगाड़ सकता है। किसी को फ्रूट चाट में केले के साथ सेब, अंगूर और पपीता खाना पसंद हैं तो किसी को चाट में खीरा और बाकी फ्रूट्स खाना पसंद है। लेकिन आप जानते हैं कि केले के साथ कुछ फ्रूट्स का कॉन्बीनेशन आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। आइए जानते हैं कि केले के साथ किन फ्रूट्स का कॉम्बीनेशन करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

कोलेस्ट्रॉल पर असर डालता है केले के साथ पपीता: अगर आप फ्रूट चाट में केले के साथ पपीते का सेवन करते हैं तो अपनी खाने की आदतों में बदलाव कर लीजिए। केले के साथ पपीता मिलाकर चाट खाएंगे आपका कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।

एलर्जी कर सकता है केले के साथ पपीता: केला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है लेकिन आप केले के साथ पपीता भी खाएंगे तो आपको एलर्जी हो सकती है। पपीते में पपेन नाम का तत्व पाया जाता है जो एलर्जी के लिए जिम्मेदार है।

पाचन को बिगाड़ सकता है: डायटीशियन का कहना है कि केला और पपीता का सेवन एक साथ करने से पाचन को नुकसान पहुंच सकता है। कुछ लोगों की पाचन शक्ति कमजोर होती है। ऐसे में अगर वे केला और पपीता का सेवन एक साथ करते हैं, तो उनकी परेशानी बढ़ सकती है। अगर आप केला और पपीता का एक साथ सेवन करते हैं तो इससे अपच, उल्टी, जी मिचलाना, गैस और सिरदर्द की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सांस के रोगियों के लिए हानिकारक है: केले के साथ पपीता का सेवन सांस के मरीजों का मर्ज बढ़ा सकता है। जो लोग पपीता और केले का सेवन एक साथ करते हैं उन्हें अस्थमा या फिर सांस से जुड़ी परेशानी होने का डर रहता है।

जॉन्डिस का मर्ज बढ़ा सकता है: गर्मी के दिनों में पीलिये की परेशानी लोगों को ज्यादा रहती है, ऐसे में पपीता का सेवन जॉन्डिस के मर्ज को बढ़ा सकता है। इसमें मौजूद पपेन और बीटा-कैरोटीन पीलिया की समस्याओं को बढ़ा देता है। पपीता और केले का सेवन एक साथ करने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

वायरल का शिकार बना सकता है: केले और पपीता का एक साथ सेवन करने से वायरल होने का खतरा अधिक रहता है। सर्दी जुकाम हैं तो केले से परहेज करें वरना परेशानी बढ़ सकती है।