गर्भावस्था के दौरान महिलाएं कई शारिरिक और मानसिक बदलाव से गुजरती है। इस दौरान बच्चे के साथ-साथ खुद का ख्याल रखना भी काफी महत्वपूर्ण होता है। शुरुआती तीन महीने काफी मुश्किल होते हैं। ऐसे में डॉक्टर भी ज्यादा ध्यान रखने की सलाह देते हैं। गर्भावस्था में कुछ महिलाएं योग का रुख करती हैं। योग तनाव को कम कर, शरीर को फिट रखता है। हालांकि, प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ ऐसी योग मुद्राएं हैं, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि, इससे आपके गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान हो सकता है।
बोव पोज: गर्भावस्था के पहले तीन महीने काफी मुश्किलों भरे होते हैं। ऐसे में इस दौरान बोव पोज करने से बचना चाहिए। क्योंकि, इसमें आपके गर्भ पर जोर पड़ता है, जिससे बच्चे को नुकसान हो सकता है।
साइड एंगल पोज: पहले तीन महीनों में बेबी बढ़ने की कोशिश करता है। ऐसे में साइड एंगल पोज नहीं करना चाहिए। क्योंकि, इस योग को करने के लिए आपको कमर मोड़ने की जरूरत होती है, जो बच्चे के लिए खतरनाक हो सकती है।
फुल व्हील: फुल व्हील योगासन को गर्भावस्था के दौरान पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। क्योंकि, यह गर्भ को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, अगर आप इस आसन का नियमित तौर पर अभ्यास करते हैं, तो आप इसे जारी रख सकते हैं।
पश्चिमोत्तानासन: गर्भावस्था में यह योगासन नुकसानदेह साबित हो सकता है। क्योंकि, इसमें कमर से ऊपर के हिस्से को आगे की ओर झुकाया जाता है। यह आसन पेट को संकुचित कर सकता है।
विक्रम योग: तीसरे महीने में शरीर का तापमान अधिक होता है क्योंकि, इस दौरान आपके चयापचय में वृद्धि और शरीर में हार्मोनल उतार-चढ़ाव होता है। ऐसे में गर्म कमरे में किया जाने वाला विक्रम योग आपके और बच्चे के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।
गर्भावस्था में करें ये योगासन
त्रिकोणासन: गर्भावस्था के दौरान त्रिकोणासन करना काफी फायदेमंद होता है। यह आसन पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए अच्छा माना जाता है। यह शरीर को लचीला भी बनाता था।
वीरभद्र आसन: गर्भवास्था में यह आसन पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए सामान्य स्थिति में खड़ा होकर हाथों को सामने रखें। दाएं पैर को आगे ले जाएं। और हाथों को ऊपर की ओर खींचें।