आजकल खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत ही आम हो गई हैं। जिनमें कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं बहुत आम हैं। हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए मजबूत पाचन तंत्र की आवश्यकता होती है। शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों को ठीक से पचाने के लिए आंतों का ठीक से काम करना आवश्यक है। ऐसे मामलों में प्रोबायोटिक्स नामक जीवित कोशिकाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ये हमारे शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत रखते हैं।
डायटीशियन मनप्रीत ने बताया कि फर्मेंटेड फूड्स का सेवन सेहत को कई फायदे पहुंचाते हैं। अगर, आप पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो फर्मेंटेड फूड्स को डाइट में जरूर शामिल करें। ये प्रोबायोटिक्स से भरपूर होते हैं, जो गट बैक्टीरिया को बैलेंस करने में मदद करते हैं और दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं।
केफिर
केफिर किण्वित दूध से बना एक पेय है। इसमें दही की तुलना में अच्छे बैक्टीरिया का प्रतिशत अधिक होता है। इस पेय को पीने से आंत कार्यप्रणाली में सुधार होता है। इसके अलावा यह शरीर को नमीयुक्त रखता है। प्रतिदिन एक गिलास केफिर पीने से पाचन में अच्छा सुधार आता है।
किम्ची
किम्ची दक्षिण कोरिया का एक अनोखा भोजन है। यह गोभी से बनाया जाता है। यह किण्वन प्रक्रिया के माध्यम से बनाया जाता है। इसमें प्रोबायोटिक्स और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन तंत्र में मदद करते हैं। इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बूस्ट करना का काम करते हैं।
मिसो
मिसो एक जापानी भोजन है, जो किण्वित यानी फर्मेंटेड सोयाबीन से बनाया जाता है। इसका पेस्ट बनाकर सूप में प्रयोग किया जाता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स और प्रोटीन पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं। इसे खाने से पेट का स्वास्थ्य बेहतर होता है।
दही
दही में लैक्टोबेसिलस बैक्टीरिया नामक अच्छे जीवित कोशिकाएं होती हैं। ये आंतों के लिए अच्छे होते हैं और पाचन समस्याओं से राहत दिलाते हैं। दही में मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन शरीर को मजबूत रखते हैं।
कोम्बुचा
कोम्बुचा एक पेय है जो चाय, चीनी और बैक्टीरिया को खमीर के साथ किण्वित करके बनाया जाता है। यह थोड़ा खट्टा पेय है। इसमें प्रोबायोटिक्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को टॉक्सिन फ्री करने में मदद करते हैं। दिन में एक बार थोड़ी मात्रा में कोम्बुचा का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
आंतों में कमजोरी होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, इन 4 फर्मेंटिड फूड से करें परेशानी का इलाज, अरबों की संख्या में बढ़ेंगे गुड बैक्टीरिया और सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।