हमारा मौखिक स्वास्थ्य एक दर्पण की तरह है, जो यह बताता है कि हमारा शरीर कितना हेल्दी और अच्छा है। अगर मुंह साफ न हो तो सिर्फ दांतों की ही नहीं, बल्कि सांस लेने में दिक्कत, हार्ट रोग और शुगर जैसी बीमारियां भी बढ़ जाती हैं। इसलिए मुंह साफ रखने के साथ-साथ आपको अच्छा खाना भी खाना चाहिए। रोजाना अपने आहार में कुछ चीजों को शामिल करना न सिर्फ आपके दांतों को मजबूत रख सकता है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव कर सकता है। दिल्ली के बुराड़ी में स्थित नवीन डेंटल क्लिनिक के डायरेक्टर, डॉक्टर नवीन कुमार ने दांतों को हेल्दी और मजबूत बनाए रखने के लिए कुछ जरूरी फूड्स बताए हैं, जिनके सेवन के दांतों की सड़न दूर करने के साथ-साथ मसूड़ों को भी मजबूती मिलेगी।

डॉक्टर नवीन कुमार ने बताया कि कई बार मुंह से बहुत ज्यादा दुर्गंध आती हैं, जिसके चलते अक्सर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। दांत में तेज दर्द और मुंह से दुर्गंध आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिसके चलते डेंटल प्रॉब्लम होने के साथ-साथ कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

डेयरी प्रोडक्ट

दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी उत्पाद कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये दांतों पर इनेमल परत को मजबूत बनाते हैं। इससे दांत मजबूत होते हैं। आप रोजाना एक कप दूध या दही का सेवन करके अपने दांतों के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

फल

सेब, अमरूद और गाजर जैसे फल चबाने से आपके मुंह से खराब बैक्टीरिया को हटाने में मदद मिल सकती है। ये न केवल आपके दांतों के लिए अच्छे हैं, बल्कि आपके मसूड़ों के लिए भी अच्छे हैं। इन फलों में मौजूद हाई फाइबर सामग्री मसूड़ों से खून बहने और प्लाक बिल्डअप जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकती है।

हरी सब्जियां

लेट्यूस, पालक और केल जैसी हरी सब्जियां विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और फोलेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। वे मसूड़ों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं और संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं। अपने आहार में रोजाना हरी सब्जियां शामिल करने से भी सांसों की बदबू कम हो सकती है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में कैटेचिन नामक प्राकृतिक रसायन होते हैं। ये बैक्टीरिया को रोकते हैं और सूजन को कम करते हैं। यह मुंह के अंदर होने वाली मसूड़ों की सूजन और संक्रमण को कम करने में मदद करता है। दिन में एक बार ग्रीन टी पीने से आपके दांत सड़ने से बच सकते हैं।

सूखे मेवे

बादाम, काजू और पिस्ता जैसे सूखे मेवे ही नहीं, बल्कि तिल और मूंगफली जैसे बीज भी कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। ये न केवल दांतों की कोशिकाओं को मजबूत करते हैं, बल्कि उन्हें एनर्जी भी देते हैं। ये दांतों पर जमी गंदगी को साफ करने में भी मदद करते हैं।

वहीं, जर्नल ऑफ अफेक्टिव डिसऑर्डर्स में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, खराब लाइफस्टाइल के कारण तनाव होता है और इससे मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है।