High Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल खून में मौजूद एक प्रकार का फैट होता है, जिसे शरीर विभिन्न एक्टीविटीज को करने के लिए इस्तेमाल करता है, जिससे हार्मोन, पित्त एसिड, और विटामिन डी का संश्लेषण होता है। आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है बैड कोलेस्ट्रॉल और गुड कोलेस्ट्राल। जहां शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की ज्यादा मात्रा हो जाने से कई बड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट अटैक तक आने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है।  बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं जिसमें अधिक वजन होना, उम्र, ट्रांस और सैचुरेटेड से भरपूर आहार या फिर जेनेटिक कारण हो सकता है। ऐसे में धमनियों में ब्लॉकेज बढ़ जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अच्छे आहार के साथ एक्सरसाइज  का सहारा ले सकते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है, तो मॉलोखियां नाम के इस हर्ब का इस्तेमाल करते हैं। तुलसी पत्तों की तरह दिखने वाली इस पौधे की पत्तियां सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। 

मॉलोखियां (molokhia) एक तरह की पौधा होता है, जिसका टेस्ट भिंडी की पत्तियों की तरह होता है।  इसे मोलोकिया, टोसा जूट, नाल्टा जूट, जूट मॉलो, जूट के पत्ते या ज्यू के मॉलो के रूप में जाना जाता है।  इसका इस्तेमाल विभिन्न तरीके से किया जाता है। इसमें सूप, सलाद, करी, गार्निश, मसाले या  फिर स्वाद बढ़ाने वाले एक मसाले के रूप में किया जाता है। इसमें ढेरों विटामिन्स और मिनिरल्स पाए जाते हैं। जानिए कैसे करें कोलेस्ट्रॉल करने के लिए मॉलोखियां का इस्तेमाल।

कोलेस्ट्राल को कम करेगी मॉलोखियां (Instagram/sydney_backyard_veggies)

मॉलोखियां  में पाए जाने वाले तत्व

मॉलोखियां के भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटेशियम, लोहा, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और सेलेनियम के साथ विटामिन सी, ई, के, ए, विटामिन बी 6 और नियासिन पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें कुछ एंटीऑक्सीडेंट कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

मॉलोखियां कैसे करेगा कोलेस्ट्रॉल को कम?

मॉलोखियां की पत्तियां हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है इसके साथ-साथ इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। ये खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL)  को कम करने में मदद करता है। जिसके कारण व्यक्ति को स्ट्रोक, दिल का दौरा जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में कैसे करें मॉलोखियां  का सेवन?

मॉलोखियां  हरी पत्तियों के रूप में होती है। इसलिए इसे आप मॉलोखियां की पत्तियों को धोकर सलाद के साथ कच्चा या फिर किसी डिश के साथ पका के खा सकते हैं। इसके अलावा इसका सूप खाना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है।