गुड़ और मखाना दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। मखाना हल्का, पौष्टिक और सुपर फूड कहलाने वाला भोजन है, वहीं गुड़ आयरन और कई जरूरी मिनरल्स से भरपूर होता है, जो शरीर को बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ देता है। जब इन दोनों का सेवन एक साथ किया जाए तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। यह हड्डियों की मजबूती बढ़ाने में मदद करता है, क्योंकि मखाने में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, जबकि गुड़ में मौजूद आयरन और मिनरल्स जोड़ों के दर्द को कम करने में सहायक होते हैं। यह पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है।

दोनों में मौजूद फाइबर आंतों को स्वस्थ रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करता है। अगर शरीर में खून की कमी है, तो गुड़ और मखाना हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं, क्योंकि दोनों में आयरन की अच्छी मात्रा होती है। थकान और कमजोरी महसूस होने पर भी यह कॉम्बो एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। गुड़ शरीर में ग्लूकोज लेवल को संतुलित रखता है, जबकि मखाना शरीर को जरूरी पोषण देता है और वजन कम करने में भी मददगार है।

आयुर्वेदिक और युनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया मखाना लो कैलोरी और हाई फाइबर फूड है, जो पेट लंबे समय तक भरा रखता है। गुड़ और मखाना मेटाबॉलिज्म को तेज कर फैट बर्निंग बढ़ाता है। दिल की सेहत के लिए भी यह जोड़ी फायदेमंद है, क्योंकि मखाना ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है और गुड़ शरीर से टॉक्सिन्स निकालकर कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित रखता है।

इसे खाने का सही तरीका यह है कि मखाने को हल्का सा घी में भून लें और दूसरे पैन में गुड़ पिघलाकर उसमें भुने हुए मखाने मिला लें। ठंडा होने पर यह एक हेल्दी स्नैक बन जाता है। डायबिटीज मरीज इसे सीमित मात्रा में खाएं, क्योंकि अधिक खाने से गुड़ शुगर लेवल बढ़ा सकता है। मखाना विटामिन C, आयरन, विटामिन B3 और फाइबर का अच्छा स्रोत है, जबकि गुड़ मैग्नीशियम, प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है। दोनों का कॉम्बिनेशन शरीर को ऊर्जा देता है और कई हेल्थ प्रोब्लम को दूर करने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि दोनों फूड्स को एक साथ खाने पर सेहत पर कैसा होता है असर।

ये सुपर कॉम्बो हड्डियों को बनाता है मजबूत

मखाना और गुड़ में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और मिनरल्स हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह जोड़ों के दर्द को कम कर सकते हैं और हड्डियों की घनत्व बढ़ाते हैं। सर्दी में इन दोनों चीजों को एक साथ खाएं बॉडी को फायदा होगा।

पेट के लिए है फायदेमंद

सुबह मखाना और गुड़ खाने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों को हेल्दी रखता है और कब्ज़ का इलाज करता है। मखाना और गुड़ का सेवन करने से इम्युनिटी मजबूत होती है और सर्दी में बीमारियों से बचाव होता है।

अंडर वेट हैं तो गुड़ मखाना खाएं

जो लोग बहुत दुबले-पतले हैं, उनके लिए ये कॉम्बिनेशन फायदेमंद है। मखाना और गुड़ में मौजूद कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी शरीर को पर्याप्त एनर्जी देते हैं और वजन को हेल्दी तरीके से कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

एनीमिया में फायदेमंद

गुड़ और मखाना दोनों में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करती है। नियमित सेवन से एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या का इलाज होता है। इसका सेवन करने से बॉडी को एनर्जी मिलती है।

कमजोरी और थकान होती है दूर

यह कॉम्बो शरीर को ताज़गी और ताकत देता है। गुड़ तुरंत एनर्जी बूस्ट करता है जबकि मखाना शरीर को पोषण देता है। इन दोनों को एक साथ खाने से थकान और कमजोरी जल्दी दूर होती है।

सर्दियों का सुपरफूड हैं ये पत्तियां, रोज़ दाल के साथ खाएंगे तो डबल हो जाएंगे फायदे, डॉक्टर ने बताया बॉडी की सफाई करता है, रोज़ खाएं