Diet Tips for High BP Patients: हाई ब्लड प्रेशर खराब लाइफस्टाइल की वजह से होने वाली एक बीमारी है जिसके मरीजों की संख्या दुनिया भर में बहुत तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि जब ब्लड वेसल्स में जब रक्त का दबाव बढ़ जाता है तो उच्च रक्तचाप यानी कि हाई ब्लडप्रेशर की समस्या हो जाती है। हाइपरटेंशन के मुख्य लक्षणों में सिरदर्द, चक्कर आना, सांस में परेशानी, नींद न आना, सांस फूलना, नाक से खून निकलना आदि शामिल हैं। अगर आपका ब्लड प्रेशर लगातार 120/80 mmHg से ज्यादा हो जाता है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। साथ ही, अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें –
मखाना वजन करता है कम: मखाना में बेहद कम कैलोरी पाई जाती है, ऐसे में इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। बता दें कि उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए मोटापा बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इसके अलावा, मखाने में फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है, इस कारण जो लोग इसे खाते हैं उन्हें दोबारा जल्दी भूख नहीं लगती है। ऐसे में लोग ओवर ईटिंग से बचते हैं और उनका वजन कंट्रोल में रहता है।
पोटैशियम युक्त मखाना: मखाने में उच्च मात्रा में पोटैशियम मौजूद होता है। पोटैशियम युक्त भोजन के सेवन से शरीर में ब्लड प्रेशर का लेवन नियंत्रित रहता है। हालांकि, पैक्ड मखाना लेने से बचें और हो सके तो घर पर ही मखाने को भुनकर खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि पैक्ड फूड में सोडियम की मात्रा अधिक होती है। ये तत्व ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
डाइट में शामिल करें ये फूड्स: हाई बीपी पेशेंट्स को पालक खाना चाहिए। इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में होता है जो मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी होता है जो हाई बीपी के कारण होने वाली अन्य समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद करता है। वहीं, प्याज, अदरक, लहसुन, ओट्स और भिंडी खाना भी इन मरीजों के लिए फायदेमंद है।
ये फल भी हैं फायदेमंद: फल-सब्जियों का सेवन लोगों के लिए फायदेमंद होता है। हाई बीपी के मरीजों के लिए केला, तरबूज, कीवी का सेवन भी इसके स्तर को नियंत्रित करने में मददगार है।