जापान दुनिया का एक कामयाब देश है जो 100 बार गिरकर भी संभलने की सलाहियत रखता है। जापान एक ऐसा देश है जहां कुदरत की आपदाओं जैसे भूकंप, सुनामी और तूफान ने कई बार बरबाद कर दिया है, लेकिन जापानी लोगों का मनोबल और उनकी गिर कर संभलने की शक्ति ने उसे कभी हारने नहीं दिया। जापानी लोग इतने कर्मठ हैं कि वे अपने काम खुद करते हैं और ज़रूरत के हिसाब से कार या बाइक की बजाय साइकिल का इस्तेमाल करते हैं। जापान एक ऐसा देश है जहां लोग 100 साल से अधिक उम्र तक जीते हैं। यहां के लोग आम तौर पर कम बीमार पड़ते हैं और मानसिक स्वास्थ्य भी मजबूत रहता है। मेलबॉर्न यूनिवर्सिटी द्वारा जापान के किए गए सर्वे में पाया गया कि जापान में 50 हजार से ज्यादा ऐसे लोग हैं जिनकी उम्र 100 साल से भी ज्यादा है। यहां के लोग मोटापा के शिकार नहीं होते और लॉग टाइम हेल्दी रहते हैं।
दुनिया भर के देश जापानी लोगों की लम्बी उम्र और अच्छी हेल्थ का राज़ जानने के लिए जिज्ञासू रहते हैं। अगर आप जापानी लोगों की तरह स्लिम, फिट, एनर्जेटिक,डिजीज फ्री और लम्बी उम्र जीना चाहते हैं तो उनके कुछ रिचुअल्स को अपनाएं। उनकी जिंदगी के कुछ नियम हैं जिन्हें अपनाकर आसानी से बॉडी को हेल्दी, उम्र को लम्बा किया जा सकता है। इन नियमों से आप अपनी उम्र में 11 साल और जोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि जापानी लोगों के कौन से रिचुअल्स हैं जो उम्र लम्बी करने में मदद करते हैं।
सूरज की पहली किरण के साथ उठें
जापानी लोग दिन की शुरुआत सूरज की पहली किरण के साथ करते हैं। इससे शरीर की जैविक घड़ी प्राकृतिक चक्रों के अनुसार संतुलित रहती है। सुबह की रोशनी मानसिक शांति देती है, ऊर्जा बढ़ाती है और विटामिन D के माध्यम से हड्डियों और इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है। ये प्रथा प्रकृति के साथ सामंजस्य में जीवन जीने की जापानी परंपरा को दर्शाती है।
गहरी सांस लें
Misogi एक प्राचीन जापानी अभ्यास है, जिसमें गहरी सांस के साथ मानसिक और शारीरिक शुद्धिकरण किया जाता है। यह सांस लेने की तकनीक मस्तिष्क में ऑक्सीजन पहुंचाती है, तनाव कम करती है और मानसिक फोकस बढ़ाती है।
उठते ही पानी पिएं
जापानी परंपरा के अनुसार बिस्तर से उठते ही पानी पीने से बॉडी में जमा सारे टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। ये पाचन और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है और दिन भर ऊर्जा बनाए रखता है। ये अभ्यास Genki के सिद्धांत से जुड़ा है। पानी का सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होती है और एनर्जी बूस्ट होती है।
80% पेट भरकर खाएं
ओकिनावा में प्रचलित यह रीति बताती है कि व्यक्ति तब तक खाएं जब तक पेट 80% भरा हो। अधिक खाने से बचने से पाचन बेहतर होता है, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन कम होती है। इससे उम्र बढ़ती है और शरीर हेल्दी रहता है।
प्लांट बेस्ड भोजन का करें सेवन
Shojin Ryori, बौद्ध मंदिरों का परंपरागत भोजन है, जिसमें मौसमी सब्जियां, टोफू और समुद्री शैवाल शामिल हैं। यह धीरे-धीरे खाने और भोजन का सम्मान करने की शिक्षा देता है। ये अभ्यास मानसिक शांति और प्रकृति के प्रति सम्मान बढ़ाता है, जिससे उम्र में इजाफा होता है।
चाय की परंपरा
जापानी चाय समारोह Chado, मानसिक संतुलन और सामाजिक संबंधों को मजबूत करता है। माच्छा चाय में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर की सूजन कम करते हैं। यह परंपरा दैनिक कार्यों में सम्मान और ध्यान देने के महत्व को दर्शाती है और लम्बी उम्र और मानसिक स्वास्थ्य में मदद करते हैं।
पारंपरिक जापानी स्नान
जापान का पारंपरिक स्नान Ofuro स्नान में गर्म पानी का प्रयोग होता है, जो शरीर और आत्मा दोनों को शुद्ध करता है। ये अभ्यास रक्त संचार को बढ़ाता है, मांसपेशियों को आराम देता है और तनाव कम करता है। नियमित स्नान मानसिक शांति और भावनात्मक मजबूती को बढ़ाकर लंबे जीवन में योगदान देता है।
धीरे-धीरे उठें और हल्की गतिविधि करें
Radio Taiso, 1920 के दशक में विकसित सुबह का व्यायाम है। यह रक्त संचार,जोड़ों और मांसपेशियों की लचीलापन बढ़ाता है। स्कूल और कार्यस्थलों में समूह में अभ्यास करने से सामुदायिक भावना मजबूत होती है। सुबह की हल्की गतिविधि संपूर्ण हेल्थ के लिए नींव तैयार करती है।
गर्म और ठंडे पानी से नहाएं
Kake-shower जापानी हॉट स्प्रिंग थेरेपी की तरह शरीर को मजबूत बनाता है। गर्म और ठंडे पानी से नहाने से मानसिक शक्ति और शारीरिक सहनशक्ति बढ़ती है। यह मूड, जागरूकता और सतर्कता को सुधारता है।
सामुदायिक भावना विकसित करें
Yuimaaru, पड़ोसियों और समुदाय के प्रति परस्पर सहयोग को दर्शाता है। मजबूत सामाजिक संबंध मानसिक रोग और अकेलेपन के जोखिम को कम करते हैं। जापानी संस्कृति में सामाजिक जुड़ाव, सेवा और सहयोग को बढ़ावा दिया जाता है। यह अभ्यास भावनात्मक स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए जरूरी माना जाता है।
हेल्दी गट की कुंजी है सेब, रोज इन 4 तरह से करें सेवन, पेट से लेकर आंत की सूजन होगी कंट्रोल। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।