हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर बताते हैं कि शरीर में कोई भी समस्या या बीमारी होती है तो उसके लक्षण बॉडी के अलग-अलग हिस्सों पर दिखाई देते हैं। ऐसे ही हमारे होंठ का रंग शरीर के अंदर चल रही एक्टिविटी और समस्या के बारे में बताते हैं। बचपन में होठों का रंग हमेशा गुलाबी होता, लेकिन समय के साथ इनका रंग बदलने लगता है और धीरे-धीरे होंठों का रंग का जामुनी, व्हाइट और काला पड़ने लगता है। जिन्हें हमेशा नजरअंदाज कर दिया जाता है। हालांकि, होंठों का रंग बदलना कई बीमारी के शुरुआती संकेत होते हैं। जिनकी समय रहते पहचान करने से न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि इससे कई बीमारियों के जोखिम को भी रोका जा सकता है। हेल्थ केयर एक्सपर्ट डॉ. विजय लक्ष्मी ने बताया कि होंठों के रंग में बदलाव होने पर शरीर में क्या समस्या हो सकती है।

पीले या सफेद होंठ

अगर, आपके होंठ पीले या सफेद रंग के दिखाई दे रहे हैं तो ये एनीमिया का संकेत होता है। जिसका मतलब है कि शरीर में खून की कमी हो रही है। शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं या हीमोग्लोबिन की कमी होने पर एनीमिया की समस्या होती है। दरअसल, हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं का मुख्य भाग है और ऑक्सीजन को बांधता है। ऐसी स्थिति में शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन युक्त फूड्स का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है।

लाल होंठ

होंठ का रंग लाल दिखाई दे रहा है तो यह लिवर से संबंधी बीमारी का संकेत है। लाल होंठों का मतलब है कि लिवर में गड़बड़ी हो रही है। इसके अलावा शरीर में किसी भी तरह की एलर्जी होने पर भी होंठों का रंग लाल होने लगता है। ऐसे में लिवर को हेल्दी बनाए रखने वाले फूड्स का सेवन करें और तरल पदार्थों से दूरी बनाएं।

नीले होंठ

नीले होंठ दिखाई दे रहे हैं तो ये फेफड़ों या दिल से जुड़ी समस्या का संकेत है। इसका मतलब है कि ब्लड में ऑक्सीजन की कमी और कार्बन डाइऑक्साइड की अधिक हो रहा है। जिसके चलते होंठ नीले पड़ते हैं। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

ड्राई होंठ

होंठो का सूखना डिहाइड्रेशन की ओर इशारा है। अगर, आपके होंठ लंबे समय तक ड्राई रहते हैं तो हाइपो थायराइड की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा आयरन की कमी से होंठों में रक्त प्रवाह और ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित होती है, जिससे वे सूख जाते हैं और फटने लगते हैं।

काले होंठ

होंठ काले के होने के पीछे कुछ लोगों बहुत ज्यादा स्मोकिंग करना, प्रदूषण, सस्ती लिपस्टिक का इस्तेमाल, खराब कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स और एलर्जी भी हो सकती है। इसके अलावा अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी है, तो भी आपके होंठ काले पड़ सकते हैं।

जामुनी होंठ

जामुनी होंठ कई कारणों से हो सकते हैं, जिनमें ठंड लगना, दिल या फेफड़ों से संबंधित बीमारी या पाचन संबंधी समस्याएं शामिल हैं। जिन लोगों को दिल या फेफड़ें संबंधित बीमारी होती है, उनके होंठों का रंग जामुनी हो सकता है। इसके अलावा पेट और पाचन संबंधित दिक्कतें होने पर भी होठों का रंग जामुनी रंग का दिखाई देता है।

जो भी आप खाते हैं वो पेट में भरा रहता है तो इन 2 चीजों से बढ़ाएं हाज़मा, ब्लोटिंग और गैस से मिलेगा छुटकारा, एक्सपर्ट से जानिए कैसे। पूरी जानकारी के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।