खराब खानपान व व्यस्त लाइफस्टाइल के चलते लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने लगती है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर शरीर में रक्त प्रवाह कम होने लगता है। जिसके चलते हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित मरीजों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसमें हार्ट अटैक व ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं भी शामिल हैं। बता दें कि बॉडी में कोलेस्ट्रॉल, कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के अलावा नई कोशिकाओं के निर्माण में भी मदद करता है।

लेकिन कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फलों के बारे में जिनका सेवन करने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है।

इन कारणों से हो सकती है हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या (Causes of high cholesterol)

  • अधिक वसायुक्त भोजन का सेवन करने से
  • फिजिकल एक्टिविटी न करने के कारण
  • अधिक वजन होने के कारण
  • शराब का अधिक सेवन करने के कारण
  • जेनेटिक समस्या होने के कारण

हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में कारगर हो सकते हैं ये फल

नाशपाती : हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार नाशपाती का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती हैं। ठीक वैसे ही नाशपाती खाने से एलडीएल यानि की खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हाई कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कंट्रोल रहता है। इसके अलावा नाशपाती में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट गुण ह्रदय रोगों का जोखिम कम करने में मदद करते हैं।

सेब : कई अध्ययनों में यह बात साबित हुई है कि सेब में मौजूद पेक्टिन और पॉलीफेनोल तत्व हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित मरीजों को रोजाना एक सेब कहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा सेब का सेवन करने से अन्य बीमारियों का खतरा भी कम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

संतरा : विटामिन सी की मात्रा से भरपूर संतरा आपको हेल्दी रखने में मदद करता है। संतरे में मौजूद फाइबर न सिर्फ हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करते हैं बल्कि इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। जिससे ह्रदय से संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।