अब कोरोनावायरस की दहशत लोगों के दिलों से कम होनी शुरू हुई तो एक बार फिर नए संक्रामक वायरस ने लोगों की नींद हराम करना शुरू कर दी है। जी हां मंकीपॉक्स एक ऐसा संक्रामक वायरस है जिसके मामले 75 देशों में सामने आ चुके हैं। सेंटर फॉर डिज़िज़ कंट्रोल के आंकड़ों के अनुसार अब तक दुनिया भर में 12556 से अधिक मामलों की पुष्टि की जा चुकी है।
भारत में भी अब तक मंकीपॉक्स के 4 मामले सामने आ चुके हैं जिसमें तीन केरल और एक केस दिल्ली का है। दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में मंकीपॉक्स का मरीज आइसोलेशन में है जहां उसका इलाज चल रहा है और वो तेजी से रिकवर भी हो रहा है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO)ने दुनिया भर में मंकीपॉक्स के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बीमारी को ‘वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल’ (global health emergency) घोषित कर दिया। लोगों में इस बीमारी का खौफ पैदा हो रहा है। इस बीमारी से बचाव करना है तो उसके लक्षणों के बारे में जानकर और समझकर इस बीमारी से बचाव किया जा सकता है। मंकीपॉक्स की बीमारी काफी हद तक चिकनपॉक्स से मिलती जुलती है। मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के बीच यह जानना जरूरी है कि मंकीपॉक्स क्या है और यह चिकनपॉक्स से कैसे अलग होता है।
मंकीपॉक्स और चिकनपॉक्स में क्या फर्क है?
मंकीपॉक्स की बीमारी मंकीपॉक्स वायरस के कारण होती है, जो परिवार पॉक्सविरिडे में ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस से संबंधित है। जबकि चिकनपॉक्स वैरिकाला-जोस्टर वायरस के कारण होता है, जो दाद का कारण भी बनता है। इन दोनों विषाणुओं के फैलने का कारण मरीज के साथ निकटता, ड्रॉपलेट्स के माध्यम से, मरीज की स्किन पर होने वाले घाव के संपर्क में आने से ये बीमारी फैलती है। इन दोनों बीमारियों में सबसे बड़ा फर्क ये हैं कि चिकनपॉक्स बेहद सामान्य संक्रामक रोग है जबकि मंकीपॉक्स एक दुर्लभ बीमारी है जो आसानी से नहीं फैलत
दोनों बीमारियों में बुखार एक सामान्य लक्षण है, लेकिन उसके फैलने का समय अलग है
मंकीपॉक्स और चेचक की बीमारी का सही और समय पर इलाज हो जाए तो यह बीमारी समय के साथ ठीक भी हो सकती है। दोनों बीमारियों के कुछ सामान्य लक्षणों में शामिल हैं: बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द, ठंड लगना और थकावट। चूंकि बुखार चिकेनपॉक्स और मंकीपॉक्स का सामान्य लक्षण है लेकिन दोनों में बीमारी के धावा बोलने का समय अलग-अलग होता है।
मंकीपॉक्स में बुखार हाथ पैर में रैशेज दिखने से 1 से 5 दिन पहले आ सकता है। जबकि चिकनपॉक्स में बुखार रैशेज से एक दो दिन पहले आ सकता है।
