अक्सर कमर और गर्दन में दर्द रहता है तो ये सर्वाइकल पेन के लक्षण हो सकते हैं। लम्बे समय तक सीटिंग वर्क करने से सर्वाइकल पेन परेशान करने लगता है। ये बीमारी ज्यादातर उन लोगों को परेशान करती है जो घंटों बैठकर डेस्क वर्क करते हैं। सर्वाइकल पेन सर्वाइकल स्पोंडिलोलिसिस के कारण होने वाला दर्द है। इसमें दर्द गर्दन से शुरू होकर रीढ़ की हड्डी और कमर की ओर जाता है।
आमतौर पर देखा जाए तो ये दर्द शरीर के अंगों में स्टिफनेस की वजह से होता है। एक अध्ययन के मुताबिक भारत में महिलाओं को सर्वाइकल पेन की शिकायत ज्यादा है। 53 भारतीय महिलाओं में से 1 महिला सर्वाइकल पेन से पीड़ित है। आइए जानते हैं कि सर्वाइकल पेन का कारण क्या है और उसका घर में उपचार कैसे किया जाए।
सर्वाइकल पेन का कारण:
कंप्यूटर या स्मार्टफोन पर बहुत अधिक घंटों तक टिके रहने से मांसपेशियों में खिंचाव पैदा होता है जो सर्वाइकल का कारण बनता है। छोटी-छोटी चीजें, जैसे कि बिस्तर पर पढ़ना या दांत पीसना गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव पैदा कर सकता है। गर्दन के जोड़ उम्र के साथ घिसने से भी सर्वाइकल पेन हो सकता है। लम्बे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से, खराब मुद्रा, झुक कर बैठना, तनाव और कई अन्य गलत आदतों की वजह से सर्वाइकल पेन हो सकता है।
सर्वाइल पेन की वजह से होने वाली परेशानियां:
सर्वाइकल पेन की वजह से आपको सिर दर्द हो सकता है। गर्दन हिलाने पर गर्दन की हड्डियों से आवाज़ आ सकती है। हाथ, बाजू और उंगलियां सुन्न हो सकती है। मांसपेशियों में ऐंठन, गर्दन और कंधों में अकड़न सर्वाइकल की वजह से ही होती है।
- सर्वाइकल पेन से परेशान हैं तो घर में किए गए छोटे-छोटे नुस्खें भी आपके काम आएंगे। इस दर्द से निजात पाने के लिए आप गर्दन की बर्फ से सिकाई करें। यदि आपकी परेशानी कम है तो आप इसका इलाज घर पर कुछ चीजें से कर सकते हैं।
- दर्द को दूर करने के लिए आप पेन किलर का सहारा ले सकते हैं। मांसपेशियों में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आप गर्दन पर हीटिंग पैड या ठंडे पैक से सिकाई कर सकते हैं।
- अगर आप जल्दी इस दर्द से मुक्ति पाना चाहते हैं तो गर्दन की एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज करने से दर्द से जल्दी राहत मिलती है।
- अस्थायी राहत पाने के लिए गर्दन का ब्रेस या नरम कॉलर पहनें। हालांकि आपको लंबे समय तक गले में ब्रेस या कॉलर नहीं पहनना चाहिए क्योंकि इससे आपकी मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं।
- सर्वाइकल दर्द के उपचार के लिए सर्वाइकल पेन की एक्सरसाइज करें, जिसमें कंधे और गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव होता है।
- सर्वाइकल पेन से निजात पाने के लिए नियामित रूप से योगा और एक्सरसाइज कीजिए। इस दर्द से निजात पाने के लिए सूर्य नमस्कार करें। सूर्य नमस्कार करने से रीढ़ की हड्डी समेत पूरे शरीर की अकड़न दूर होती है और हड्डी लचीली बनती