गट हेल्थ (Gut Health) दुरुस्त रहती है तो उसका असर ओवर ऑल हेल्थ पर दिखता है।  गट हेल्थ दुरुस्त रहने से आंतें भोजन को सही तरह से पचाने में मदद करती हैं, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, मानसिक सेहत ठीक रहती है और स्किन की रंगत में निखार आता है। गट हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए डाइट में फाइबर से भरपूर फूड जैसे सब्जियां, फल, साबुत अनाज और दालों का सेवन करें। ये फूड पाचन को दुरुस्त करते हैं और गट हेल्थ में सुधार करते हैं।

गट हेल्थ के लिए प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स फूड्स जैसे दही, छाछ, किमची जैसे प्रोबायोटिक फूड्स का सेवन करें। केला, प्याज, लहसुन जैसे फूड्स आंतों के लिए उपयोगी हैं। आंतों की सेहत को दुरुस्त करने के लिए डाइट में पानी का सेवन ज्यादा करें। पानी का सेवन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है।

गैस्ट्रो लीवर हॉस्पिटल कानपुर में गैस्ट्रोलॉजिस्ट और एंडोस्कोपिस्ट डॉक्टर वीके मिश्रा के मुताबिक कुछ फूड्स जैसे जंक फूड और फास्ट फूड्स का सेवन करने से आंत के गुट बैक्टीरिया कम होते जाते हैं। गट हेल्थ में सुधार करने के लिए कुछ फूड्स का सेवन करना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी कुछ फूड्स से परहेज करना भी है। प्रोसेस्ड फूड और शुगर वाले फूड आंतों के दुश्मन हैं इनसे परहेज करें।

ये फूड आंत में खराब बैक्टीरिया को बढ़ा सकते हैं। अगर आपको गैस, कब्ज़, एसिडिटी या पेट से जुड़ी कोई भी परेशानी होती है तो आप तुरंत अपनी गट हेल्थ को समझना शुरु कर दें। गट हेल्थ में परेशानी होने पर हमारी बॉडी खुद ही कुछ संकेत देना शुरु कर देती है। गट हेल्थ को समझने के लिए किस तरह करें सेल्फ टेस्ट।

गट हेल्थ को समझने के लिए कैसे करें सेल्फ टेस्ट

  1. अगर आप कुछ भी फूड खाते हैं और उसे खाने के बाद आपकी बॉडी में 8 तरह के बदलाव नहीं आते तो समझ जाए की आपकी गट हेल्थ दुरुस्त है। किसी भी फूड को खाने के बाद अगर आपकी बॉडी कुछ साइन देती है तो समझ जाए की आपकी आंत की सेहत खराब है।
  2. कोई भी दो चीजों को खाने के बाद आपको गैस,एसिडिटी और अपच जैसी नहीं हो रही और वो फूड आसानी से पच रहे हैं तो समझ जाए कि आपकी गट हेल्थ ठीक है।
  3. कुछ भी फूड को खाने के बाद अगर आपको पेट में फूला हुआ या ब्लॉटिंग महसूस नहीं होती तो आपकी आंत ठीक से काम कर रही है।
  4. कुछ भी फूड को खाने के बाद आपको बाउल से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होती तो समझ जाए कि आंत की हालत ठीक है। अगर कुछ भी खाते ही आपको फ्रेश होने की फीलिंग होती है तो आंत आपकी कुछ गड़बड़ है।
  5. कुछ भी खाने के बाद अगर आपको किसी तरह की एनर्जी इश्यूज नहीं होते तो आपकी आंत दुरुस्त है। कुछ फूड्स को खाने के बाद लोग एनर्जी लेस महसूस करते हैं जो साफ संकेत है कि आपकी आंत में खराबी है।
  6. डाइट में कुछ फूड का सेवन करने के बाद बेचैनी होती है और नींद में परेशानी होती है तो समझ जाए कि ये फूड आपको नुकसान पहुंचा रहा है और आपकी आंत इसे पचा नहीं पा रही। आंत की खराबी का ये साफ संकेत है।
  7. कुछ भी फूड को खाने के बाद बॉडी में किसी भी जगह किसी तरह का रैशेज नहीं आना इस बात का साफ संकेत है कि आपकी आंत ठीक है।
  8. कुछ फूड खाने के बाद अगर आपको ज्वाइंट में किसी तरह की कोई दिक्कत होती है तो समझ जाएं कि आपकी आंत साफ संकेत दे रही है कि उसमें कुछ खराबी आ गई है। अगर इन 8 लक्षण में से कुछ भी एक परेशानी आपको हो रही है तो ये साफ संकेत है कि आपकी गट खराब हो रही है।

सुबह उठते ही हल्दी और नीम की 2 गोली को खा लें, बॉडी में जमा सारे कीटाणु हो जाएंगे खत्म, गट हेल्थ रहेगी दुरुस्त। इन दोनों हर्ब की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप लिंक में क्लिक करें।