हर महीने महिलाएं पीरियड क्रैम्प से जूझती हैं। आंकड़ों के मुताबिक आधे से ज्यादा महिलाएं हर महीने पीरियड के दर्द से परेशान रहती हैं। महिलाओं में पीरियड पेन के लक्षण अलग-अलग महिलाओं में अलग-अलग होते हैं। कुछ महिलाओं के लिए पीरियड का दर्द एक छोटी सी परेशानी होती है जो अपने आप दूर हो जाती है। लेकिन ज्यादातर महिलाओं के लिए पीरियड पेन डेली लाइफ को पूरी तरह प्रभावित करता है।
पीरियड्स के दौरान हार्मोन में होने वाले बदलाव की वजह से पेट दर्द की शिकायत होती है। इसके साथ ही प्रोजेस्टेरोन के स्तर में गिरावट से पाचन तंत्र प्रभावित होता है जिससे कब्ज, दस्त और पेट में दर्द की शिकायत रहती है। 40 फीसदी महिलाओं में पीरियड के दर्द के साथ ही बॉडी में कुछ लक्षण भी दिखने लगते हैं। पेट में सूजन और दर्द होना, ब्रेस्ट का कोमल होना, पेट में सूजन, एकाग्रता में कमी, मूड में बदलाव, अकड़न और थकान महसूस होने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
redcliffelabs की डॉक्टर Divya Rohra के मुताबिक पीरियड के दौरान होने वाले इस दर्द को दूर करने लिए अक्सर महिलाएं पेन किलर का सहारा लेती है जिसके कई बार साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते हैं। आप भी हर महीने होने वाले पीरियड से परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाएं। घरेलू नुस्खें पीरियड के दर्द को आसानी से दूर करते हैं और उनके बॉडी पर किसी तरह के कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते। आइए जानते हैं कि पीरियड पेन को दूर करने के लिए कौन-कौन से उपायों को अपनाएं।
गर्म पानी से सिकाई करें दर्द से राहत मिलेगी : (Heat is your best friend)
पेट में दर्द और ऐंठन (cramped muscles)से परेशान रहती है तो गर्म पानी से पेट की सिकाई करें। पेट के ऊपर गर्म पानी की थैली (hot water bags),हीटिंग पैड (heat pads)या गर्म पानी की बोतल रखने से मांसपेशियों में ऐंठन से राहत मिलती है। गर्म पानी की थैली या हीट पैड से सिकाई करने से पेट के आस-पास का सर्कुलेशन ठीक रहता है।
कुछ आसान एक्सरसाइज करें दर्द से निजात मिलेगी: (Try a few simple exercises)
पीरियड के दर्द को दूर करने के लिए कुछ एक्सरसाइज बेहद असरदार साबित होती हैं। आप क्रैंप को दूर करने के लिए वॉक, जॉगिंग या स्ट्रेचिंग जैसे कुछ एरोबिक एक्सरसाइज कर सकते हैं। एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और मांसपेशियों के दर्द (muscular cramps)और ऐंठन से निजात मिलती है। एक्सरसाइज करने से आपके शरीर से एंडोर्फिन निकलता (release endorphins)है जो मूड में सुधार करता है और ऐंठन कम करता है।
पानी का अधिक सेवन करें: (Drink plenty of water)
हमारे शरीर में 70% पानी है, और हमें स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन कम से कम एक से दो लीटर पानी की जरूरत होती है। अपने आप को हाइड्रेटेड रखने और पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को दूर करने के लिए पानी का अधिक सेवन करें।
हर्बल चाय का सेवन करें: (Drink herbal teas)
लैवेंडर और पुदीना (lavender and peppermint)जैसी हर्बल चाय (herbal teas)का सेवन करने से पीरियड के दौरान होने वाले दर्द और परेशानी से राहत मिलती है। पुदीना और कैमोमाइल जैसी चाय पीरियड पेन को काफी कम कर सकती हैं। कैमोमाइल चाय शरीर में प्रोस्टाग्लैंडीन क्रिया के नियमन के साथ-साथ पीरियड पेन के दौरान ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में भी मदद करती है।