International Beer Day 2019: वैसे तो बीयर पीना स्वास्थ्य की कई समस्याओं को ठीक करता है। लेकिन जैसा कि हमें पता है कि किसी चीज का अधिक होना हानिकारक होता है। तो यदि आप जरूरत से ज्यादा बीयर पीते हैं तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। आप अपने लिए कई स्वास्थ्य समस्याओं को बुलावा दे रहे हैं। कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती है कि बीयर पीने से क्या स्वास्थ्य को नुकसान होते हैं। आइए जानते हैं बीयर पीना किन-किन स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है ताकि आप खुद को सतर्क रख सकें।

ब्लड शुगर को बढ़ाता है:
बीयर पीने से वास्तव में आपके शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। बीयर लीवर इसमें संग्रहीत ग्लाइकोजन को ग्लूकोज में परिवर्तित करता है और इसे ब्लड स्ट्रीम में रीलिज करता है। बीयर में मौजूद एल्कोहल वास्तव में इस प्रक्रिया में हस्तक्षेप करता है। साथ ही यह आपकी भूख को भी बढ़ाता है।

कैलोरी अधिक होती है:
बीयर में कैलोरी अधिक होता है। यह उन लोगों के लिए हानिकारक होता है जो वजन कम करने की सोच रहे हैं क्योंकि बीयर पीने से वजन बढ़ता है। बीयर में मौजूद एल्कोहल को लिवर द्वारा एसीटेट में बदल दिया जाता है जो कुल्हों और बेली पर एकत्रित हो जाता है।

हार्ट डीजिज का खतरा बढ़ाता है:
कुछ अध्ययनों से पता चला है कि बीयर पीना वास्तव में दिल के लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन ऐसा तब होता है जब आप सीमित मात्रा में पीते हैं। इसके अलावा, कोई व्यक्ति जिसे हृदय रोग है, उसे बीयर पीने से कोई लाभ नहीं होगा। वास्तव में, यह उनके दिल के स्वास्थ्य को खराब कर सकता है।

हार्ट बर्न की समस्या को बढ़ाता है:
बीयर में कुछ उत्तेजक पदार्थ होते हैं जो गैस्ट्रिक एसिड के साथ काम करते हैं, जिससे गैस्ट्रो ओएसोफेगल रिफ्लक्स की शुरुआत हो सकती है और परिणामस्वरूप हार्ट बर्न होने की संभावना बढ़ जाती है।

(और Health News पढ़ें)