कब्ज की बीमारी एक गंभीर समस्या है। कब्ज की बीमारी के लिए कई कारण जिम्मेदार हैं। छोटी और बड़ी आंत में रूकावट पैदा होने से आंत से तरल पदार्थ,गैस और भोजन सामान्य तरीके से पास नहीं होता। लगातार फूला हुआ पेट,आंत में रुकावट होना कब्ज का कारण हैं। यदि आपका पाचन तंत्र रुक जाता है और आपको गैस पास करने में या मल त्याग करने में दिक्कत होती है तो ये कब्ज की परेशानी हो सकती है।
आंतों में रुकावट के लक्षणों की बात करें तो भूख में कमी होना,कब्ज की शिकायत होना,उल्टी,पेट दर्द होना,अनुचित मल त्याग,पेट की सूजन और गैस पास करने में दिक्कत होना आंतों में रुकावट के लक्षण हैं। आंतों में रूकावट होने पर कब्ज की परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं कि कब्ज क्या है और उसका घरेलू इलाज कैसे कर सकते हैं।
कब्ज क्या है?
- प्रति सप्ताह तीन से कम बार मल त्यागना कब्ज का कारण है।
- कड़ा, सूखा मल आना
- मलाशय में रुकावट होना; आंत्र में दर्द होना
- मल त्याग करने के बाद भी पेट भरा हुआ महसूस होना
- कब्ज महिलाओं के लिए एक सामान्य स्थिति है, खासकर गर्भावस्था के दौरान या जन्म देने के ठीक बाद। कब्ज की बीमारी उन वरिष्ठ नागरिकों को भी होती है जो दवाओं का उपयोग करते हैं। यदि आप बहुत कम या बिना फाइबर का सेवन करते हैं तो आपको कब्ज हो सकता है।
कब्ज को दूर करने के लिए इन उपायों को अपनाएं:
इसबगोल की भूसी का सेवन करें कब्ज से राहत मिलेगी:
कब्ज से राहत पाने के लिए घुलनशील फाइबर जैसे इसबगोल की भूसी सबसे अच्छा विकल्प है। यह आपकी आंत में पानी को अवशोषित करती है, मल त्यागने में सुविधा देती है। इसका सेवन करने से गैसे से छुटकारा मिलता है और पुरानी से पुरानी कब्ज दूर होती है।
कब्ज को दूर करने के लिए योगा करें:
योग पाचन तंत्र की कार्यक्षमता को बढ़ाता है और मल या गैस के मार्ग को प्रोत्साहित करता है। योगा करने से कब्ज से राहत मिलती है। मलसाना, कैमल पोज और पवनमुक्तासन जैसे विभिन्न आसन करने से पुरानी कब्ज से निजात मिलती है।
डाइट में इन फूड्स को शामिल करें:
यदि आप नियमित रुप से स्टूल पास करना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में बदलाव करना होगा और अपनी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाना होगा। पानी का अधिक सेवन करना, दही को अपनी डाइट में शामिल करने से कब्ज से राहत मिलती है। कब्ज से निजात पाने के लिए आप अलसी के बीज, फाइबर युक्त सब्जियां खाएं। मिर्च और कार्बोहाइड्रेट का सेवन सीमित करें कब्ज से निजात मिलेगी।