गर्मियों में अक्सर लोग दिन में दो बार नहाना पसंद करते हैं। मौसम में गर्मी होने के कारण शरीर का तापमान बढ़ जाता है और आप बहुत गर्मी महसूस करने लगत् हैं। ऐसे में, लोग सोने से पहले भी नहाना पसंद करते हैं ताकि वो गर्मी से राहत पा सकें। यह एक अच्छी आदत है। ऐसा करने से दिनभर से आपके शरीर पर जमे धूल और कीटाणु बिस्तर पर जाने से पहले साफ हो जाते हैं। इसके अलावा रात में नहाने से आपको कई लाभ मिलते हैं। यह ना केवल आपको तरोताज़ा और ऊर्जावान महसूस कराता है बल्कि यह आपके शरीर के तापमान को भी सामान्य करता है। आइए जानते हैं कि सोने से पहले नहाने से शरीर को क्या लाभ मिलते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद:
सोने से पहले नहाना त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। यह त्वचा से जर्म्स और बैक्टीरिया को साफ करने में मदद करता है साथ ही बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी त्वचा को बचाते हैं। साथ त्वचा की अन्य समस्याओं को भी कम करने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर सही रहता है:
सोने से पहले नहाना अच्छी आदतों में से एक है। यह आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। रात में नहाने से शरीर में रक्त का प्रवाह सही रहता है। गर्मी की वजह से शरीर का तापमान बढ़ने के कारण रात में नहाना ब्लड प्रेशर को सही रखता है।

बेहतर नींद पाने में मदद:
रात में अच्छी नींद लेने के लिए हमें तनाव मुक्त होने की जरूरत होती है। यदि आप रात में सोने से पहले नहाते हैं, तो आपकी चिंता दूर होती है और आप ताजा महसूस करते हैं। नहाने के पानी में कुछ एसेंशियल ऑयल मिलाने से दिमाग को शांति मिलती है और आप अच्छी नींद ले पाते हैं।

तनाव कम होता है:
काम से घर वापस आकर नहाना काफी आरामदायक होता है। रात को सोने से पहले नहाने से आपका तनाव कम होता है। यह दिमाग को बेहतर तरह से काम करने में मदद करता है।

(और Health News पढ़ें)