Bollywood Actress Neha Sharma Diet Plan and Workout Routine : एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने साल 2007 में तेलुगू फिल्म ‘चिरुथा’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और 2010 में मोहित सूरी की फिल्म क्रूक से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखा था। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा अपने बोल्ड लुक की वजह से अक्सर सुर्खिया बटोरती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव और अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। नेहा अपनी फिटनेस का भी खास ख्याल रखती हैं, उन्होंने कई बार अपनी एक्सरसाइज की पोस्ट इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस नेहा शर्मा खुद को फिट रखने और अट्रैक्टिव फिगर पाने के लिए क्या डाइ प्लान फॉलो करती हैं और क्या एक्सरसाइज करती हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा का वर्कआउट रूटीन : बोल्ड लुक के लिए जाने जाने वाली एक्ट्रेस अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए कई तरह की खास एक्सरसाइज करती हैं। इसमें कार्डियों एक्सरसाइज से लेकर पिलेट्स एक्सरसाइज शामिल हैं। इसके अलावा वेट ट्रेनिंग, डंबलबैल्स और वेट बार्स भी नेहा के वर्कआउट रूटीन में शामिल हैं। नेहा सप्ताह में दो बार वेट ट्रेनिंग करती हैं। एक इंटरव्यू में नेहा ने फिटनेस और एक्सरसाइज के बारे में बताया था कि वो रोजाना 15 से 20 मिनट स्कीपिंग और ट्रेडमिल भी करती हैं। उनका मानना है कि, फिट रहने का कोई शॉर्टकट नहीं है, इसके लिए आपको मेहनत करनी ही पड़ती है।
रनिंग : एक्ट्रेस नेहा शर्मा रोजाना 15 मिनट ट्रेडमिल पर रनिंग कर खुद को फिट रखती हैं। नियमित रूप से रनिंग करने से शरीर में एंड्रोफिन जैसे रसायन उत्पन्न होते हैं, जिनसे खुशी का अहसास होता है और हम खुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। तनाव में कमी आती है। इसके अलावा रनिंग से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
योगा, डांस और स्विमिंग : वैसे तो नेहा नियमित रूप से अपना वर्कआउट रूटीन फॉलो करती हैं लेकिन बिजि शेड्यूल की वजह से दूसरे तरीकों से खुद को फिट रखती हैं। वह जब भी समय मिलता है स्विमिंग करती हैं, योगा करती हैं और डांस एक्सरसाइज करती हैं। इससे वह अपना वर्कआउट रूटीन मेंटेन रख पाती हैं।
नेहा शर्मा का डाइट प्लान : एक्ट्रेस खानपान की शौकीन है अपने खाने में प्रोटीन का ख्याल रखती हैं। उन्हें चॉकलेट और आईसक्रीम पसंद है। वह फिट रहने के लिए हेल्दी डाइट प्लान फॉलो करती हैं। ब्रेकफास्ट में वह ताजे फल, 2 अंडे या दलिया और ऑरेंज जूस लेती हैं। लंच में हरी सब्जियां और प्रोटीन लेती हैं। इसके अलावा चावल और रोटी भी उनके लंच में शामिल है। वहीं शाम के वक्त ग्रीन टी और सेंडविट लेती हैं और डिनर में नेहा सूप, सलाद और चिकन या फिश लेती हैं।
