Monsoon Allergies: बारिश के मौसम में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि हवा में ह्यूमिडिटी अधिक होती है जिसके कारण ऐसा होता है। इसके अलावा बारिश के मौसम में बैक्टीरिया और कीटाणु भी अधिक बढ़ जाते हैं जो स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। लेकिन यदि आप हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। इन बातों का ध्यान रखने पर आपको बैक्टीरिया और कीटाणुओं से लड़ने की क्षमता मिल जाएगी और आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत हो जाएगा।

उबले या फिलटर्ड पानी पिएं:
बारिश के मौसम में उबले या फिलटर्ड पानी पीने की कोशिश करें। उबले पानी में बैक्टीरिया और कीटाणु नहीं होते हैं। इसके अलावा आप अदरक और पुदीने की पत्ती वाली पानी भी पी सकते हैं। यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और इंफेक्शन होने से भी बचाता है।

हेल्दी खाएं:
बारिश के मौसम में अक्सर लोग भूल जाते हैं कि जंक फूड्स स्वास्थ्य को हानि पहुंचाते हैं। जंक फूड्स में बैक्टीरिया और कीटाणु मौजूद होते हैं जिसके कारण इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए फल और घर का बना खाना खाएं। ये ना सिर्फ आपको हेल्दी रखते हैं बल्कि शरीर को पोषण भी प्रदान करते हैं।

हाथ साफ रखें:
हमेशा हाथ धोने के बाद ही खाना खाएं। वरना आपके हाथों में मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणु स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं और इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। यदि आप हैंडवॉश नहीं कर सकते हैं तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें ताकि बैक्टीरिया खत्म हो जाएं।

खाने में लहसुन मिलाएं:
लहसुन एक सुपरफूड होता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इसके अलावा यह आपको इंफेक्शन होने से बचाता है साथ ही शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। इसके अलावा लहसुन आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करने में मदद करता है।

(और Health News पढ़ें)