जापान दुनिया का ऐसा देश है जहां खूबसूरती और सेहत की कोई कमी नहीं है। यहां के लोग लंबी उम्र तक न सिर्फ जवान दिखते हैं, बल्कि एक्टिव और हेल्दी भी रहते हैं। जापान में आपको 100 साल से अधिक उम्र के लोग भी चलते-फिरते, खुशमिजाज और ऊर्जावान जीवन जीते हुए मिल जाएंगे, मानो जैसे वे अब भी जवानी के दौर में हों। जापान में लंबी उम्र और खूबसूरती का राज़ सिर्फ जेनेटिक्स नहीं, बल्कि उनकी जीवनशैली, खानपान और सोच में छिपा है। जापानी लोग सादा, संतुलित और पौष्टिक भोजन खाते हैं जिसमें हर्ब्स, सीफूड और फर्मेंटेड फूड्स शामिल होते हैं। वे हर दिन फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, चाहे वो वॉक हो या घरेलू काम। वहां के लोग मानसिक शांति और प्रकृति से जुड़ाव को भी खास महत्व देते हैं। तनाव मुक्त जीवन, ग्रीन टी जैसे एंटीऑक्सीडेंट युक्त पेय और स्किनकेयर की सही आदतें उन्हें उम्र भर जवान बनाए रखती हैं। यही जापान की असली सौंदर्य शक्ति है।

जापानी महिलाओं की खूबसूरती की हर जगह मिसाल दी जाती है। जापानी महिलाओं की खूबसूरती की मिसाल केवल उनकी चमकदार स्किन या झुर्रियों रहित चेहरे तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी प्राकृतिक जीवन शैली, अनुशासन और सादगी में छुपा है। वे कम मेकअप करती हैं लेकिन स्किनकेयर को बहुत महत्व देती हैं। उनकी डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा-3, और हर्बल तत्व होते हैं जो उनकी स्किन को अंदर से पोषण देते हैं। वे हर मौसम में सनस्क्रीन लगाती हैं और चेहरे को धूप, प्रदूषण और तनाव से बचाती हैं। साथ ही, दिमागी शांति और सकारात्मक सोच उन्हें अंदर से सुंदर बनाती है यही उनकी टाइमलेस ब्यूटी का राज है।

जापानी स्किनकेयर और हेल्थ पर आधारित पुस्तक The Japanese Skincare Revolution, जिसे चिज़ू साकी ने लिखा है, इस विषय की एक प्रसिद्ध और विश्वसनीय किताब है जिसमें जापानी महिलाओं की खूबसूरती और जवानी का जिक्र किया गया है। इस किताब में जापानी महिलाओं की स्किन की देखभाल की परंपरागत और आधुनिक तकनीकों को गहराई से बताया गया है। जापान में महिलाएं कॉस्मेटिक प्रोडक्ट से ज्यादा अपने खान-पान पर ध्यान देती है जिससे उनकी स्किन चमकदार और खूबसूरत दिखती है। आइए जानते हैं कि जापानी महिलाएं अपनी स्किन को 50 साल की उम्र में भी 30 साल की तरह जवान और खूबसूरत कैसे रखती हैं।

 शिसो (Perilla leaf)

शिसो, जिसे पेरिला लीफ भी कहा जाता है,ये एक जापानी हर्ब है जो एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती है। यह हर्ब स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करती है और समय से पहले झुर्रियों को आने से रोकती है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन को सूजन, जलन और एलर्जी से भी राहत दिलाते हैं। शिसो का सेवन त्वचा को अंदर से पोषण देता है और उसे चमकदार व जवान बनाए रखता है। जापान में इसे सलाद, चाय या डिश की सजावट के रूप में खाया जाता है। यह हर्ब हेल्दी स्किन के लिए एक नेचुरल समाधान है।

माचा (ग्रीन टी पाउडर)

माचा यानी ग्रीन टी पाउडर जापान में बेहद लोकप्रिय और सेहत के लिए उपयोगी हर्ब है। यह कैटेचिन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो स्किन को डिटॉक्स करता है और शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालता है। माचा स्किन की सूजन को कम करने में मदद करता है और कोलेजन उत्पादन को बढ़ाकर स्किन को जवान और लचीला बनाए रखता है। इसका नियमित सेवन स्किन को निखारता है, दाग-धब्बे कम करता है और एजिंग प्रोसेस को धीमा करता है। जापानी महिलाएं इसे चाय, स्मूदी या फेस पैक के रूप में भी इस्तेमाल करती हैं।

कोम्बु (Kelps)

कोम्बु जिसे केल्प भी कहा जाता है,ये एक ऐसी समुद्री जड़ी-बूटी है जो स्किन को जवान और हार्मोन का ख्याल रखती है। ये पोषक तत्वों से भरपूर समुद्री शैवाल (सीवीड) है जो जापान में सौंदर्य और स्वास्थ्य के लिए सदियों से उपयोग की जाती है। इसमें आयोडीन, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है, उसे टाइट और ग्लोइंग बनाता है। कोम्बू हार्मोन संतुलन में भी सहायक होता है, जिससे मुंहासे और स्किन संबंधी समस्याएं कम होती हैं। जापानी महिलाएं इसे सूप, सलाद और स्ट्यू में शामिल कर सुंदर और हेल्दी स्किन बनाए रखती हैं।

या मोगी (Japanese Mugwort)

या मोगी, जिसे जापानी मगवोर्ट कहा जाता है जो एक ऐसा हीलिंग हर्ब है जो स्किन में नेचुरल तरीके से निखार लाता है। ये जापान में एक प्रसिद्ध औषधीय जड़ी-बूटी है जिसका इस्तेमाल त्वचा की जलन, खुजली और रैशेज को शांत करने में किया जाता है। ये हर्ब स्किन को राहत देता हैं, स्किन की रेडनेस और एलर्जी जैसी समस्याओं को कम करता हैं। ये हर्ब ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। जापानी महिलाएं इसे चाय, स्नान जल और स्किन केयर उत्पादों में इस्तेमाल करती हैं ताकि त्वचा बनी रहे हेल्दी और चमकदार।

कुज़ू (Kudzu Root)

कुज़ू, जिसे कुड़झू रूट कहा जाता है ये हर्ब स्किन को जवान और टाइट रखने वाली है। इस पारंपरिक जापानी जड़ी-बूटी का उपयोग त्वचा की देखभाल में लंबे समय से हो रहा है। यह नेचुरल तरीके से स्किन पोर्स को टाइट करने में मदद करता है, जिससे स्किन ज्यादा स्मूथ और साफ दिखाई देती है। इसके सक्रिय तत्व त्वचा की इलास्टिसिटी यानी लचीलापन बढ़ाते हैं, जिससे उम्र का असर कम दिखता है और स्किन अधिक यंग और टोन नज़र आती है। कुज़ू को फेस मास्क, लोशन और स्किन ट्रीटमेंट्स में इस्तेमाल किया जाता है और यह एजिंग साइन को कम करने में बेहद लाभकारी माना जाती है।

अंडे और मटन से भी ज्यादा विटामिन B12 मौजूद है इन 4 फूड्स में, रोज़ खाएं अपनी पसंद का विकल्प, दिमाग से लेकर शरीर तक रहेगा हेल्दी। इन फूड्स की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।