दही हमारी डाइट का अहम हिस्सा है जिसका सेवन अक्सर लोग खाने के साथ करते हैं। दही की न्यूट्रिशन वैल्यू बढ़ाने के लिए लोग दही का सेवन फल, सीड्स और नट्स के साथ भी करते हैं। रोजाना एक कटोरी दही का सेवन अगर सुबह के नाश्ते और दोपहर के खाने में किया जाए तो सेहत को बहुत फायदा होगा। दही पोषक तत्वों से भरपूर फूड है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और बीमारियों से बचाव करता है।
दही में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और गुड बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक्स) भरपूर मौजूद होते है। कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर दही का सेवन करने से हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर दही का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। दही का सेवन करने से पाचन तंत्र में सुधार होता है। पोटैशियम और मैग्नीशियम से भरपूर दही हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती हैं।
दही का सेवन अगर रोजाना सुबह खाली पेट किया जाए तो गट हेल्थ में सुधार होता है। प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही खाने से गैस, अपच और कब्ज से राहत मिलती है। क्लीनिकल डायटीशियन गरिमा गोयल ने बताया प्रोबायोटिक्स, विटामिन और खनिजों से भरपूर, दही आंत के स्वास्थ्य में सुधार करती है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी में सुधार होता है। दही खाने से कैल्शियम और प्रोटीन जैसे बॉडी के लिए जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि दही का सेवन खाली पेट करने से कैसे गट हेल्थ में सुधार होता है।
दही का सेवन कैसे गट हेल्थ में सुधार करता है?
100 ग्राम दही में लगभग 0.4 से 1.4 माइक्रोग्राम विटामिन बी12 होता है जो रोजाना की बॉडी की डिमांड को पूरा करता है। दही में प्रोबायोटिक्स और फर्मेंटेशन की वजह से बी12 की मात्रा बढ़ जाती है जो आंत की सेहत में सुधार करती है। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया विटामिन बी12 का अवशोषण बेहतर करते हैं। जिन लोगों को कब्ज की परेशानी है पाचन बिगड़ा रहता है ऐसे लोग रोजाना खाली पेट दही खाएं तो पाचन से जुड़ी हर समस्या से निजात पा सकते हैं।
खाली पेट दही का सेवन करने से सेहत को फायदे
प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही पाचन में सुधार करती है और आंत की हेल्थ दुरुस्त करती है। खाली पेट दही खाने से गट में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं। प्रोबायोटिक्स पोषक तत्वों के अवशोषण को भी बढ़ाते हैं, सूजन को कंट्रोल करते हैं और नियमित मल त्याग में मदद करते हैं।
बॉडी रहती है हाइड्रेट और कूल
दही में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करती है, खासकर गर्म मौसम में। इसमें नेचुरल शीतलन गुण मौजूद होते हैं जो शरीर की गर्मी को कम करते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाव करते हैं।
इस बात का भी रखें ध्यान
कुछ लोग खाली पेट दही का सेवन करते है तो एसिडिटी का खतरा बढ़ने लगता है। संवेदनशील पेट वाले या एसिड रिफ्लक्स से ग्रस्त लोगों के लिए ये जहर का काम करती है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड, खाली पेट के साथ मिलकर असुविधा या ब्लोटिंग का कारण बन सकता है।
आंतों की कमजोरी दूर करने का रामबाण इलाज है ये 1 सब्जी, पाचन पर करती है औषधि का काम, आचार्य बालकृष्ण से जानिए फायदे। पूरी खबर की जानकारी लेने के लिए लिंक पर क्लिक।