पेट हमारी बॉडी का इंजन है अगर इंजन ठीक से काम करता है तो पूरी बॉडी हेल्दी रहती है। खराब डाइट और बिगड़ता लाइफस्टाइल हमारी गट हेल्थ को बिगाड़ रहा है। आंत हमारे पाचन का अहम हिस्सा होती हैं जो दो तरह की होती हैं। हम जो भी खाते हैं छोटी और बड़ी आंत उनके पोषक तत्वों का अवशोषण करती है। खाना पचने के बाद मल के रूप में बड़ी आंत में जमा होता है और मलाशय के जरिए बॉडी से बाहर निकल जाता है। खराब डाइट की वजह से हमारे पेट में गंदे बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं।
खराब डाइट से मतलब प्रोसेस फूड्स जैसे चिप्स,पैकेज वाले फूड्स, रेड मीट, फ्राइड फूड और चॉकलेट में भर-भर कर के प्रिजर्वेटिव्स,आर्टिफिशियल कलर और स्वीटनर्स का इस्तेमाल होता है जो न सिर्फ सेहत के लिए घातक हैं बल्कि पेट के लिए भी खतरनाक हैं। इन फूड्स का सेवन करने से गट बैक्टीरिया का बैलेंस बिगड़ जाता है। इन फूड्स में मौजूद अनहेल्दी फैट पेट में गुड बैक्टीरिया को कम करते हैं और खराब बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं।
कब्ज और तनाव का असर आपकी आंत की सेहत को प्रभावित करता है। लम्बे समय तक तनाव में रहने से कब्ज की बीमारी होने लगती है और मल बॉडी से बाहर निकलने के बजाय आंतों में जमा होने लगता है। आंतों में कमजोरी होने पर खाना ठीक पचता नहीं है,मल बंधा हुआ आता है,कभी कब्ज तो कभी लूज मोशन होता है। पेट में गैस, वजन कम होना, भूख कम लगना,थकान, कमजोरी और सुस्ती होने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर प्रताप चौहान के मुताबिक अगर आपके पेट में खराब बैक्टीरिया की संख्या में इजाफा हो रहा है और आंतों में गंदगी बढ़ गई है तो आप कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स का सेवन करें। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी जड़ी बूटियां हैं जो गट हेल्थ को दुरुस्त करती हैं और गंदे बैक्टीरिया का सफाया करती हैं।
काली हरड़ से करें आंत की सफाई
औषधीय गुणों से भरपूर काली हरड़ का सेवन करने से गट हेल्थ दुरुस्त रहती है। इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। ये गैस, कब्ज और एसिडिटी का उपचार करती है। आंतों में जमा मल को साफ करने में ये हर्ब जादुई असर करता है। काली हरड़ को घी में हल्का भून लें और उसे चूसने से आपको फायदा होगा।
अदरक पाचन के लिए है अमृत
अदरक में पाचन को दुरुस्त करने वाले सभी गुण मौजूद हैं। इसका सेवन करने से गैस, अपच और कब्ज का इलाज होता है। आप आंतों की सफाई करने के लिए और पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने के लिए अदरक को टुकड़ों में काट लें और उसे नींबू के रस में भिगो दें। रोजाना खाना खाते समय इन अदरक के टुकड़ों का सेवन करें आपका पाचन दुरुस्त रहेगा और गट हेल्थ सुधर जाएगी।
आम पाचक चूर्ण खाएं
आम पाचक चूर्ण को बनाने के लिए आप किचन में मौजूद जीरा और धनिया की बराबर मात्रा 10-10 ग्राम लें। 20-20 ग्राम पुदीना और सौंफ लें। इन सभी मामलों को पीसकर उसका चूर्ण बना लें। ये चूर्ण आंतों में जमा गंदगी को साफ करेगा और कब्ज को दूर करेगा।
त्रिफला चूर्ण का करें सेवन
त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से पाचन से जुड़ी परेशानियां अपच, बदहजमी और कब्ज से निजात मिलती है। आंतों की गंदगी को साफ करने और पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में ये चूर्ण बेहद असरदार साबित होता है।