इंफर्टिलिटी की बीमारी सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं है बल्कि ये बीमारी पुरुषों को भी परेशान करती है। बढ़ता तनाव, नशीले पदार्थों का सेवन, खराब डाइट और बिगड़ता लाइफस्टाइल पुरुषों के स्पर्म काउंट को कम कर रहा है जिससे उनमें इंफर्टिलिटी की परेशानी बढ़ती जा रही है। सेक्सुअल इंटरकोर्स से ही कपल्स को संतान मिलती है। पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होने पर बच्चा होने में दिक्कत होती है, क्योंकि स्पर्म ही फीमेल एग्स के साथ मिलकर बच्चा तैयार करते हैं। पुरुषों में कम स्पर्म काउंट को ओलिगोस्पर्मिया भी कहा जाता है। पुरुषों में होने वाली इस बीमारी का उपचार खान-पान से आसानी से किया जा सकता है।

डाइट में कुछ फूड्स का सेवन करके स्पर्म काउंट को आसानी से बढ़ाया जा सकता है। गुलकंद एक ऐसा सुपरफूड है जो स्पर्म काउंट को बढ़ाने में असरदार है। हम में से ज्यादातर लोग भोजन के बाद सुपारी, गुलकंद, सौंफ, इलाइची के साथ पान खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुलकंद, गुलाब की पंखुड़ियों और चीनी से बना एक चिपचिपा जैम या मुरब्बा होता है जो पान का स्वाद मीठा बनाता है।

गुलकंद ना सिर्फ पान को मीठा बनाता है बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार भी करता है। गुलकंद का सेवन स्पर्म काउंट को बढ़ाने में असरदार साबित होता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि गुलकंद का सेवन कैसे स्पर्म काउंट को बढ़ाता है और सेहत के लिए फायदेमंद है।

गुलकंद का सेवन कैसे स्पर्म काउंट को बढ़ाता है:

अर्बन प्लैटर की पोषण विशेषज्ञ रीमा किंजलकर ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया है कि गुलकंद का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। गुलकंद एक ऐसा सुपर फूड है जो एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। ये फूड गुलाब के फूलों से बनाया जाता है। इस फूल का एक खास गुण यह है कि ये पुरुषों में स्पर्म काउंट को बढ़ाता है। जिन महिलाओं को इंफर्टिलिटी की बीमारी है वो भी इस फूड का सेवन करें फायदा होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि गुलकंद का सेवन प्रजनन अंगों की मांसपेशियों को आराम देता है और पुरुषों में स्पर्म काउंट और उसकी गतिशीलता को बढ़ाता है।

गुलकंद के सेहत के लिए फायदे:

  • ये एक प्राकृतिक शीतलक (natural coolant)और एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में जाना जाता है जो सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
  • पान में भोजन को पचाने वाले गुण मौजूद होते हैं इसलिए इसे अक्सर भोजन के बाद लोग खाना पसंद करते हैं। अगर पान के साथ गुलकंद को भी शामिल किया जाए तो उससे पाचन बेहतर होता है। आयरन से भरपूर गुलकंद पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण(better absorption)करने में मदद करते हैं।
  • मनप्रीत ने बताया कि गुलकंद हमारे ब्लड में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है, शरीर की सभी कोशिकाओं को अधिक ऑक्सीजन और ऊर्जा देता है।
  • पोषण विशेषज्ञ ने बताया है कि कई वैज्ञानिक शोधों में ये बात सामने आई है कि महिलाओं के पेनफुल पीरियड, वाइट डिस्चार्ज, मैन्सट्रुअल डिसऑर्डर के लक्षणों से राहत पाने के लिए गुलकंद का सेवन उपयोगी है।
  • स्किन को हेल्दी बनाता है ये सुपरफूड। ये स्किन को साफ बनाने के लिए ब्लड प्यूरीफायर और डिटॉक्सिफायर के रूप में काम करता है। यह स्किन के फोड़े, फफोले और मुंहासे की समस्याओं को रोकने में मदद कर सकता है।
  • शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर गुलकंद तनाव और प्रदूषण के कारण होने वाली सूजन को कम करता है।