करी पत्ता सुगंधित पत्तियां हैं जो करी के पेड़ से तोड़ी जाती हैं। इन पत्तियों का इस्तेमाल आमतौर पर भारतीय खाना पकाने में करते हैं। इनका खाने में सेवन इन पत्तियों की अरोमा और खास स्वाद के कारण किया जाता है। ये पत्तियां सूप, करी और चटनी जैसे खास व्यंजनों में बेहतरीन स्वाद देती हैं। भोजन को स्वादिष्ट बनाने वाली ये पत्तियां सिर्फ खाने में ही इस्तेमाल नहीं होती बल्कि इनका सेवन सदियों से कई तरह की बीमारियों का इलाज करने में भी किया जाता है। करी पत्ता का सेवन कई क्रॉनिक बीमारियों का इलाज करने में भी किया जाता है।
इसका सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल रहती है। जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल हाई है वो रोजाना इन पत्तियों को चबा लें तो खून में जमा सारी गंदगी साफ हो जाएगी। करी पत्ता का सेवन पाचन को दुरुस्त करने में बेहद असरदार साबित होता है। जिन लोगों का पाचन खराब रहता है वो करी पत्ते का सेवन करें। ये पत्ता कब्ज,गैस और एसिडिटी से निजात दिलाता है।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया अगर आपको खाना खाने के बाद पेट फूलने की समस्या रहती है तो आप खाने के तुरंत बाद इन पत्तियों को चबा लें। इनका सेवन करने से खाना जल्दी पचता है, गैस और एसिडिटी से निजात मिलती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि करी पत्ता पाचन को कैसे दुरुस्त करता है और इसका सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

करी पत्ता पाचन को कैसे करता है दुरुस्त
आयुर्वेद के मुताबिक करी पत्ता पाचन शक्ति को बढ़ाता है। प्राचीन काल से ही करी पत्ते का सेवन पाचन को दुरुस्त रखने में किया जाता रहा है। ऐसा माना जाता है कि आयुर्वेद में करी पत्ता में हल्के रेचक गुण होते हैं जो पेट में जमा अपशिष्ट को बाहर निकालते हैं और पेट की सफाई करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर करी पत्ता पाचन तंत्र को सुधारता है।
इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं जो पेट फूलने की समस्या का इलाज करते हैं। करी पत्ता लिवर की हेल्थ को भी दुरुस्त करता है। ये पित्त को संतुलित करने में मदद करता है जिससे पाचन ठीक रहता है। जिन लोगों को खाने के बाद पेट में गैस और अपच की शिकायत होती है वो इस पत्ते का खाने के बाद सेवन करें तो पाचन से जुड़ी इन परेशानियों से बच सकते हैं। करी पत्ता में विटामिन- A, विटामिन- C, और विटामिन- B मौजूद होता है जो पाचन को बेहतर बनाता है। करी पत्ता का रोजाना सेवन करने से एक साथ कई बीमारियों का उपचार हो सकता है।
करी पत्ता के फायदे (curry leaves amazing health benefits)
- करी पत्ता का सेवन लिवर में जमा गंदगी को साफ करता है और लिवर की हेल्थ को दुरुस्त करता है।
- करी पत्ता का सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। ये पत्ते दिल के दुश्मन कोलेस्ट्रॉल को साफ करते हैं और दिल के रोगों से बचाव करते हैं।
स्किन और बालों की सेहत को दुरुस्त करने में भी ये पत्ते कमाल के हैं। जिन लोगों की हेयर ग्रोथ रुक गई है वो इन पत्तों का सेवन करें।- गंदे बैक्टीरिया को मारते हैं ये पत्ते। इनका सेवन करने से पेट और आंतों में जमा गंदे बैक्टीरिया खत्म होते हैं और गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं।
- वजन रहता है कंट्रोल। अगर आप वजन कम करने के सारे फंडे अपनाकर थक गए हैं तो डाइट पर कंट्रोल करें,बॉडी को एक्टिव रखें और रोजाना इन पत्तियों को चबाएं तेजी से बॉडी का फैट घुलने लगेगा।
- करी पत्ता का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
- घावों का इलाज करने में भी ये पत्ते मददगार साबित होते हैं। अगर आपका घाव जल्दी नहीं भरता है तो आप इन पत्तों का सेवन करें।
