पेट फूलना एक ऐसी परेशानी है जिससे ज्यादातर लोग परेशान होते हैं। कुछ लोगों की पेट की हेल्थ इतनी ज्यादा खराब होती है कि वो कुछ भी खा लें उसे पचाना उनके लिए भारी पड़ता है। हल्के से हल्का फूड्स भी उनके पेट को फूलाकर कुप्पा बना देता है। पेट की बीमारियों को दूर करने के लिए दवाईयों का सेवन सिर्फ अस्थायी इलाज है। पेट फूलना एक ऐसी परेशानी है जिसके फूलने पर पेट में कुछ लक्षण दिखने लगते हैं।
पेट फूलने की परेशानी होने पर पेट फूलता है और नाभि से ऊपर का हिस्सा पूरी तरह फूल जाता है। नाभि का ऊपरी हिस्सा फूलना, डकारें आना,सूखी या गिली डकारें आना,पेट में दर्द होना,गैस ज्यादा निकलना, पेट में मरोठ होने जैसे लक्षण दिखते हैं। कभी-कभी ब्लोटिंग होना ज्यादा परेशानी की बात नहीं हैं लेकिन रेगुलर ये परेशानी रहे तो बेहद परेशान करती है।
गैस्ट्रो लिवर हॉस्पिटल के डॉक्टर वी के मिश्रा के मुताबिक अगर आप लम्बे समय तक भूखा रहते हैं तो पेट फूलने की समस्या बढ़ सकती है। अगर आप 12 घंटे तक भूखे रहते हैं तो पेट में मौजूद बैक्टीरिया गैस बनाने लगते हैं और पेट फूलने की समस्या पैदा होने लगती है। एक्सपर्ट के मुताबिक आप पेट फूलने की समस्या का समाधान कर सकते हैं। अपनी छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि पेट फूलने की समस्या क्यों होती है और इससे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।
पेट फूलने की समस्या क्यों होती है?
पेट फूलने की समस्या के लिए आपकी रोज की कुछ आदतें जिम्मेदार हैं। ओवर इटिंग,खाने को सही से चबाकर नहीं खाना और जल्दी-जल्दी खाना पेट फूलने की समस्या का सबसे बड़ा कारण है। पेट फूलने की परेशानी की वजह से पेट में गैस भर जाती है ऐसे में उठना-बैठना तक दूभर हो जाता है। आप भी पेट फूलने की समस्या से परेशानी हैं तो कुछ खास तरीकों को अपनाएं। कुछ फूड्स और खाने के तरीकों में बदलाव करके पेट फूलने की बीमारी से निजात पाई जा सकती है।
पेट फूलने की बीमारी का उपचार कैसे करें
- पेट फूलने की समस्या से परेशान रहते हैं तो आप खाने के तरीके में बदलाव करें। आप अपनी प्लेट को खाने से फुल नहीं करें। भरी हुई प्लेट को देखकर आप ज्यादा खाएंगे और जल्दी जल्दी खाएंगे। ज्यादा खाना पेट में सड़ने लगता है जिससे पेट में गैस होती है।
- माइंडफुल इटिंग करें। आप जो भी खा रहे हैं उसे धीरे-धीरे और चबाकर खाएं। आप इस तरीके से खाना खाएंगे तो ओवर इटिंग से बचेंगे और जितना भी खाएंगे आप चबाकर खाएंगे। खाना चबाकर खाने से आपके खाने का टाइम बढ़ जाएगा और आप ओवर इटिंग नहीं कर पाएंगे।
- फूड एलर्जी भी पेट फूलने का कारण बनती है। अगर आपको कुछ फूड्स का सेवन करने से एलर्जी होती है जो उनका सेवन करना बंद कर दीजिए। कुछ लोगों को डाइट में कुछ फूड्स जैसे लैक्टोज, फ्रुक्टोज, ग्लूटन और अंडा का सेवन करने से एलर्जी होती है। ये फूड्स पेट में गैस और पेट फूलने की समस्या का कारण बनते हैं। अगर आपको भी इनमें से किसी फूड्स से एलर्जी है तो आप इनका सेवन करने से परहेज करें। किन फूड्स से आपको एलर्जी है आप उनकी पहचान करें और उनसे परहेज करें।
- कुछ कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन करके आप पेट में गैस को जमा करते हैं। इन ड्रिंक का सेवन करना बंद कर दीजिए आपको पेट फूलने की समस्या से निजात मिलेगी।
- च्यूइंग गम खाते हैं तो आपको पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
- कोल्ड ड्रिंक को पीने के लिए स्ट्रो का इस्तेमाल करते हैं तो उसे भी यूज करना बंद कर दीजिए। स्ट्रो के जरिए भी आप पेट में गैस को जमा करते हैं।
- सभी ड्रिंक्स में कार्बन डाईऑक्साइड बबल्स मौजूद होते हैं जो हमारे पेट में पहुंचकर पेट में गैस बनाते हैं। ये गैस पेट में पहुंचकर रिलीज होती है जिसकी वजह से पेट तनने लगता है।
- हाई फाइबर वाले फूड्स सेहत के लिए अच्छे हैं लेकिन कभी-कभी हाई फाइबर वाले फूड्स बहुत अधिक गैस रिलीज करते हैं जिससे पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इन गैस प्रोड्यूसिंग फूड्स का सेवन करना बंद कर दें आपको पेट फूलने की समस्या से निजात मिलेगी।
- फैटी फूड्स का सेवन करना बंद कर दें पेट फूलने की समस्या से निजात मिलेगी।