आंतों में सूजन होना एक ऐसी परेशानी है जिसके लिए गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं जैसे कि इरिटेबल बाउल सिंड्रोम, क्रोनिक इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज या सीलिएक रोग जिम्मेदार है। जब खाना ठीक से नहीं पचता तो यह आंतों में गैस और सूजन पैदा कर सकता है। कुछ फूड्स का सेवन भी आंतों में सूजन का कारण बनता है। दूध और डेयरी उत्पादों का सेवन, ग्लूटेन सेंसिटिविटी के प्रति संवेदनशीलता से भी सूजन हो सकती है। अधिक गैस आंतों में जमा हो सकती है, जो सूजन का कारण बनती है।
फाइबर का ज्यादा सेवन करने से भी आंत में सूजन होती है जो पाचन तंत्र में अधिक गैस का निर्माण करती है। तनाव और मानसिक स्थिति भी आंतों में सूजन का कारण बनती है। हॉर्मोनल बदलाव, संक्रमण या बैक्टीरियल असंतुलन की वजह से भी आंतों में सूजन हो सकती है।
आंतों में सूजन, पेट में गैस और पतला मल होने की स्थिति में तुरंत डाइट में बदलाव करना जरूरी है। कुछ खाद्य पदार्थ पाचन में सहायक हो सकते हैं, गैस और सूजन को कम कर सकते हैं। मायो क्लीनिक की खबर के मुताबिक पाचन से जुड़ी इस समस्या का इलाज करने के लिए डाइट में फाइबर और हल्की डाइट का सेवन करें। डाइट में ओट्स, ब्रोकोली, गाजर, और शिमला मिर्च,चावल और खिचड़ी का सेवन करें। अगर मल पतला हो रहा है और पेट में गैस बन रही है तो आप मसालेदार और वसायुक्त भोजन का सेवन करने से बचें। पेट की गैस को कम करने के लिए अदरक और पपीते का सेवन करें।
योग और प्राकृतिक चिकित्सक अनिल बंसल ने बताया अगर आपको आंत से जुड़ी परेशानी हैं तो आप धनिया का पानी पिएं। रात को दो चम्मच धनिया भिगो दें और सुबह उस पानी को छानकर पी लें। पेट की गैस से निजात मिलेगी और मल भी पतला नहीं आएगा। एक्सपर्ट ने बताया आंत की परेशानी को दूर करने के लिए आप कुछ देसी नुस्खों को भी अपना सकते हैं जो आंतों की सूजन को कंट्रोल करेंगे और पाचन तंत्र को दुरुस्त करेंगे। आइए जानते हैं कि आंत की सेहत को कैसे दुरुस्त करें।
पेट पर गर्म और ठंडी पट्टी बांधें
एक्सपर्ट ने बताया आंतों की सूजन को कंट्रोल करने के लिए पेट पर गर्म और ठंडी पट्टी बांधें। पेट पर 15-20 मिनट तक गर्म पट्टी बांधने से आंतों के आस-पास रक्त प्रवाह को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसे बांधने से आंतों की सूजन और ऐंठन कम होगी और पेट की मांसपेशियों को आराम मिलेगा। गर्म पट्टी बांधने से गैस और कब्ज जैसी समस्या दूर होगी। गर्म तौलिया को पेट के निचले हिस्से पर 15-20 मिनट के लिए रखें आपको फायदा होगा। अगर पेट में सूजन और जलन ज्यादा हो रही है तो आप ठंडी पट्टी का इस्तेमाल करें। गर्म पट्टी की तरह ही ठंडे पानी में तौलिया भिगोकर पेट पर 15-20 मिनट तक बांधने से पेट में गैस और जलन कंट्रोल रहती है।
मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाएं
पेट की गैस और आंतों की सूजन को कंट्रोल करने के लिए आप पेट पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाएं। मुल्तानी मिट्टी पेट पर लगाने से सूजन कंट्रोल रहती है, स्किन को ठंडक मिलती है जो पेट की सूजन और जलन को कम कर सकती है।
आंतों की सूजन होने पर तेजी से बनती है पेट में गैस, इन 5 फूड को तुरंत डाइट का बना लें हिस्सा, बिना दवा सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।