हम ऐसे पर्यावरण में रहते हैं जिसमें बीमारी फैलने की संभावना ज्यादा होती है, इसलिए शरीर को स्वस्थ रखना बेहद जरुरी होता है। इंफेक्टिव जर्म्स शरीर को नुकसान पहुंचा देते हैं। नारियल पानी शरीर की रक्षा करने में मदद करती है। जब आप नारियल के पानी में शहद मिलाकर पीते हैं तो इससे कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। रोज सुबह नारियल पानी में शहद मिलाकर पीने से कई समस्याओं से निजात मिल सकता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है साथ ही इसमें मीठा भी कम मात्रा में होता है। तो सुबह नारियल पानी में शहद मिलाकर पीने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

नारियल का पानी और शहद की ड्रिंक बनाने की विधि:
एक गिलास नारियल पानी में एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाएं। इस ड्रिंक को रोज सुबह नाश्ते से पहले पिएं।

नारियल के पानी और शहद का पानी पीने के फायदे:

एनर्जी में सुधार:
ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप कॉफी या चाय के साथ करते हैं। उन्हें लगता है कॉफी पीने से ऊर्जा मिलती है। लेकिन कैफीन का आपके स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। रोज सुबह नारियल पानी में शहद मिलाकर पीने से एनर्जी में सुधार होता है क्योकिं इस ड्रिंक में पोटेशियम होता है।

हृदय के स्वास्थ्य में सुधार:
हृदय शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है। यह शरीर के बाकि अंगों को ब्लड सप्लाई करने में मदद करता है। अगर हृदृय स्वस्थ नहीं रहता है तो इससे शरीर के बाकि अंगों पर प्रभाव पड़ता है। नारियल पानी और शहद में मिनरल मौजूद होते हैं जो हृदय की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने में मदद करते हैं साथ ही ब्लड प्रेशर को कम करते हैं।

उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करता है:
रोज सुबह नारियल पानी में शहद मिलाकर पीने से उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। इस ड्रिंक में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कोशिकाओं को प्रोटेक्ट करने में मदद करते हैं।

किडनी स्टोन से रोकथाम:
जब किडनी में मौजूद ऑक्साइड और सॉल्ट एकत्रित हो जाते हैं तो इससे किडनी स्टोन बन जाते हैं। इसका इलाज ना किया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसके लिए कम से कम 2-3 लीटर पानी पीना जरुरी होता है। नारियल पानी के साथ शहद मिलाकर पीने से किडनी स्टोन की समस्या कम होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं स्टोन को डिसॉल्व करने में मदद करते हैं।

(और Health News पढ़ें)