नाशपाती बरसात के मौसम की फसल है। हालांकि आजकल सभी फल सभी मौसम में उपलब्ध होते हैं लेकिन सीजन फल और सब्जियों का सेवन करने के अपने अलग फायदे हैं। नाशपाती औषधीय गुणों से भरपूर फल है जिसका स्वाद मीठा और खाने में गूदेदार होता है। इस फल में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो ये प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, विटामिन C, विटामिन K, पोटैशियम से भरपूर होता है। एंटीऑक्सिडेंट्स गुणों से भरपूर ये फल इम्युनिटी को स्ट्रांग करता है और कई बीमारियों से बचाव भी करता है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और योग गुरु बाबा रामदेव के मुताबिक अगर इस फल का रोजाना सेवन किया जाए तो कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी बचाव किया जा सकता है। फाइबर से भरपूर ये फल पाचन को दुरुस्त करता है और कब्ज से निजात दिलाता है।

इस फल को रोजाना खाएं तो भूख कंट्रोल रहती है और बढ़ते वजन से भी निजात मिलती है। कई क्रॉनिक बीमारियों का एक साथ उपचार करती है नाशपाती। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि रोजाना इस फल का सेवन करने से कौन-कौन सी बीमारियां दूर होती हैं।  

आंत की करती है सफाई

नाशपाती या बब्बूगोशा एक ऐसा फल है जो फाइबर से भरपूर है। इस फल का सेवन करने से कब्ज का इलजा होता है और आंतों में जमा गंदगी साफ होती है। इस फल को खाने से आंतों की हेल्थ दुरुस्त रहती है।

विटामिन सी की कमी होती है पूरी

नाशपाती विटामिन सी का बेस्ट स्रोत है। इसका सेवन करने से बॉडी में विटामिन सी की कमी पूरी होती है। विटामिन सी इम्युनिटी को मजबूत करता है, स्किन को हेल्दी रखता है। विटामिन सी का सेवन बाहर से आने वाले इंफेक्शन से बचाव करता है और बॉडी को हेल्दी रखता है।  

दिल के रोगों से करता है बचाव

नाशपाती में प्रोसायनिडिन होता है जो शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है। इसका सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। ये दिल के टिश्यू की स्टिफनेस को कंट्रोल करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल भी कम करता है। रोजाना एक नाशपाती का सेवन आपके दिल की हिफाजत करता है।

वजन रहता है  कंट्रोल

नाशपाती में फाइबर भरपूर मौजूद होता है जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। नाशपाती में मौजूद फाइबर पेट को लम्बे समय तक भरा रखता है और आप ज्यादा खाने से बचते हैं। हालांकि इस फल में वसा भी मौजूद होती है लेकिन फाइबर रिच होने के कारण ये आपके वजन को कम करने में जादुई असर करता है।

ब्लड शुगर करती है कंट्रोल

जिन लोगों का ब्लड शुगर हाई रहता है वो राजना इस फल का सेवन कर सकते हैं। फाइबर से भरपूर ये फल डायबिटीज को कंट्रोल करता है। नाशपाती में एंथोसायनिन पाया जाता है जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है और डायबिटीज के खतरे को भी कम करता है। इस फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो ब्लड शुगर को नॉर्मल करता है।