सलाद में फाइबर उच्च मात्रा में मौजूद होता है। मोटापा या वजन कम करने वाले लोगों के लिए सलाद खाना बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा सलाद खाने से पाचन शक्ति भी बेहतर होती है। इतना ही नहीं सलाद पाचन शक्ति को भी बेहतर करने में मदद करता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोग सलाद खाते तो हैं लेकिन उसका लाभ नहीं उठा पाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन्हें सलाद खाने का सही तरीका और समय के बारे में मालूम नहीं होता है। आइए जानते हैं कब और कैसे सलाद को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए-
सलाद खाने के फायदे: सलाद में उच्च मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं। ग्रीन और फ्रूट सलाद में कैलोरी की मात्रा भी बेहद कम होती है जिसके कारण यह वजन कम करने में मदद करता है। इसके अलावा यह पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। कब्ज, दस्त एसिडिटी से राहत दिलाने के लिए ग्रीन सलाद बेहद फायदेमंद होता है।
सलाद खाने का सही तरीका: अक्सर लोग ग्रीन सलाद या फ्रूट सलाद का सेवन लंच या डिनर में करते हैं। हालांकि ऐसा करना पूरी तरह से गलत नहीं है। लेकिन यदि आप सलाद का सेवन खाने से आधे घंटे पहले या स्नैक्स के रूप में खाते हैं तो आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा आप रात में हेवी डिनर करने के बजाय ग्रीन सलाद भी खा सकते हैं। ऐसा करना आपको कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करेगा।
सलाद के अन्य स्वास्थ्य लाभ:
– हरी पत्तेदार सब्जियां जैस पालक, पत्ता गोभी, खीरे से बने सलाद में विटामिन बी-12 मौजूद होते हैं। यह शरीर की थकावट दूर करने के साथ-साथ मूड को भी बेहतर करने में मदद करते हैं।
– सलाद में फाइबर उच्च मात्रा में मौजूद होता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल और कब्ज की समस्या दूर होती है। इससे पेट साफ रहता है और गैस की समस्या भी कम होती है।
– कुछ लोगों को भूख बहुत कम लगती है, जिसके कारण वह बहुत दुबले नजर आते हैं। ऐसे लोगों को ग्रीन सलाद खाना चाहिए। इससे भूख लगने लगती है।