उम्र बढ़ने के साथ-साथ बॉडी में कई तरह के बदलाव आते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है महिलाओं के शरीर में खास बदलाव देखने को मिलते है। शरीर के सभी कार्य उम्र के साथ धीमे हो जाते हैं और मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है। मेटाबॉलिज्म एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा आपका शरीर आपके भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित करता है। मेटाबॉलिज्म दर ये तय करती है कि आप कितनी तेजी से अपनी कैलोरी और अपने शरीर के वजन को बर्न करते हैं। जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे महिलाओं का बॉडी मास और मसल्स कमजोर होते रहते हैं। कम बॉडी मास्क मेटाबॉलिज्म को कम करता है और महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। लेकिन महिलाएं अगर उम्र बढ़ने पर बॉडी पर ध्यान केंद्रित करें तो मेटाबॉलिज्म में सुधार किया जा सकता है।
सीजीएच अर्थ वेलनेस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिजिथ श्रीधरन कहते हैं कि महिलाएं मेटाबॉलिज्म में सुधार करने के लिए सोने का नियामित शेड्यूल सेट करें। अगर महिलाओं में नींद का चक्र अलग-अलग होता है तो यह शरीर में हार्मोनल विनियमन गतिविधि को प्रभावित करता है, जिससे शरीर का वजन बढ़ सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि 40 साल के बाद भी महिलाए वजन को कम करने के लिए कैसे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकती हैं।
- शारीरिक गतिविधि बढ़ाती है मेटाबॉलिज्म। इसके लिए आप सप्ताह में पांच दिन योग, वेट ट्रेनिंग, किसी भी प्रकार का खेल, टहलना, टहलना या तैरना जैसे गतिविधियां करें।
- हर दिन कम से कम 30 से 40 ग्राम फाइबर, फर्मेंटिड रिच फूड का सेवन करें।
- तीन लीटर तक पानी और हर्बल टी का सेवन करें।
- रात में सात से नौ घंटे की नींद जरूर लें।
- अपने आप को प्रकृति के पांच तत्वों (सूरज की रोशनी, पृथ्वी, जल, अंतरिक्ष, वायु) से जोड़ें।
वजन कम करने के लिए महिलाएं लाइफस्टाइल में करें ये खास बदलाव:
- बॉडी को किसी भी शारीरिक गतिविधि के रूप में सक्रिय रखें।
- सप्ताह में एक बार उपवास करें।
- फाइबर युक्त आहार का सेवन करें।
- मन लगाकर खाने की कोशिश करें।
- सोने का एक नियमित शेड्यूल सेट करें। महिलाओं में अगर नींद का चक्र अलग है तो यह शरीर में हार्मोनल विनियमन गतिविधि को प्रभावित करता है, जिससे शरीर का वजन बढ़ सकता है।
- पानी पिएं। इसे निगलने से पहले लगभग 30 सेकंड के लिए अपने मुंह में पानी छोड़ने की कोशिश करें।
- खुद को वक्त दें और अपनी देखभाल करने की आदत डालें।
FAQS
40 साल की उम्र में कितना वजन होना चाहिए?
30-39 साल की महिला का वजन 76.7 किलो तक होना चाहिए।
कितनी उम्र तक वजन बढ़ता है?
41 से 50 वर्ष की उम्र तक महिलाओं का वजन बढ़ सकता है।