डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसका घटना और बढ़ना दोनों सेहत के लिए हानिकारक है। डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी है कि ब्लड में शुगर का स्तर नॉर्मल रखें। सुबह खाली पेट सामान्य ब्लड शुगर लेवल 70-100 mg/dl होना चाहिए। अगर यह स्तर 100-125mg/dl तक पहुंच जाता है तो ब्लड शुगर हाई है। अगर ब्लड शुगर का स्तर 70 mg/dlसे नीचे चला जाए तो आपके ब्लड में शुगर का स्तर गिर रहा है।
ब्लड में शुगर का स्तर गिरना शुगर हाई होने से कम खतरनाक नहीं है। ब्लड शुगर का स्तर कम होना Hypoglycemia कहलाता है। शुगर कम होने की बीमारी एक डरावना एक्सपीरियंस है। अगर इस परेशानी पर ध्यान नहीं दिया जाए तो मरीज़ की जान भी जा सकती है।
सह्याद्री हॉस्पिटल में डायरेक्टर इंडोक्रॉय नॉलेजिस्ट एंड डायबिटोलॉजिस्ट डॉक्टर उदय फड़के ने बताया कि ब्लड शुगर लो होने पर बॉडी में उसके लक्षण दिखने लगते हैं। ब्लड में शुगर का स्तर कम होने से मरीज को कंपकपी महसूस होने लगती है, दिल की धड़कन बढ़ने लगती है,पसीना आने लगता है,ठंड लगना,भूख लगने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। बॉडी में इन लक्षणों को अगर नजरअंदाज किया जाए तो शुगर का स्तर और भी नीचे गिरने लगता है। ब्लड शुगर का स्तर 55 mg/dl से नीचे गिरना एक सीरियस हाईपोग्लाइसीमिया की स्थिति है।
अगर मरीज का इस स्थिति में इलाज नहीं किया जाए तो वो बेहद अचेत,ड्राउज़ी,बॉडी में अकड़न,दौरा पड़ना जैसे लक्षण महसूस करता हैं। अगर इस स्थिति में मरीज पर ध्यान दिया जाए तो गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। लो डायबिटीज के मरीजों के लिए भी जरूरी है कि वो लगातार ब्लड शुगर को चेक करें। अगर शुगर का स्तर कम है तो तुरंत मरीज को शुगर कंट्रोल करने के लिए डाइट दें। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि ब्लड शुगर लो होने पर मरीज को कैसी डाइट देनी चाहिए।
ब्लड शुगर कम होने पर तुरंत करें मरीज़ का उपचार:
- मरीज़ को कार्बोहाइड्रेट दें ताकि ब्लड में शुगर का स्तर हाई हो। ब्लड शुगर लो होने पर मरीज को 20 से 30 ग्राम कार्बोहाइड्रेट खिलाएं।
- मरीज को 3-4 ग्लोकोज के बिस्कुट खिलाएं।
- 100 ग्राम केला खिला सकते हैं।
- ब्लड शुगर का स्तर लो होने पर मरीज को दाल, चावल और रोटी खिला सकते हैं।
- शुगर कम होने पर मरीज को तुरंत दो से तीन चम्मच चीनी दूध,कॉफी या चाय में मिलाकर पिलाएं।
- याद रखें कि मरीज अगर पूरी तरह कॉन्शियस हो तभी आप उसे कुछ भी खिलाएं वरना नहीं दें।