आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और कामकाज में व्यस्त होने के चलते खानपान बहुत प्रभावित रहता है। इसके अलावा बाहरी और तरह-तरह जंक फूड्स का सेवन भी बढ़ गया है। जिसके चलते पेट से जुड़ी ब्लोटिंग, गैस, अपच और कब्ज आदि समस्याएं बढ़ गई हैं। पेट में परेशानी होने के चलते शरीर भी एक्टिव नहीं रहता और कामकाज भी प्रभावित हो जाता है। अगर आप भी गैस या पेट से जुड़ी किसी अन्य समस्या से परेशान हैं तो आपको कुछ खास तरह की ड्रिंक्स को पीना चाहिए। इन ड्रिंक्स की मदद से पेट की समस्या से लेकर आंतों की सफाई भी हो जाएगी।
नमक का पानी
नमक के पानी में सोडियम, पोटैशियम और क्लोराइड जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते है जो बॉडी को हाइड्रेट करते हैं। जब नमक का पानी पीते हैं, तो नमक अपने आप आंत में पानी खींच लेता है। जिससे पाचन तंत्र से टॉक्सिंस और वेस्ट बाहर निकालने में मदद मिलती है।
एप्पल साइडर विनेगर और शहद
सेब का सिरका वजन घटाने से लेकर बेहतर पाचन तक के लिए कई स्वास्थ्य लाभ देता है। एप्पल साइडर विनेगर और शहद को एक साथ मिलाकर पीने से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं। यह आंत के माइक्रोबायोम पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। शहद और एप्पल साइडर विनेगर दोनों में प्रोबायोटिक्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे कई अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो आंत की हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसके सेवन करने पर पेट की सफाई होती है।
कैसे बनाएं एप्पल साइडर विनेगर और शहद की ड्रिंक
- गर्म पानी में थोड़ा सा सेब साइडर विनेगर और शहद मिलाएं।
- जब यह तैयार हो जाए, तो इसे फौरन पिएं।
मसालेदार नींबू पानी
सुबह उठते ही खाली पेट नींबू पानी पीना सबसे फायदेमंद होता है। नींबू पानी पीने से पाचन में मदद मिलती है। यह प्राकृतिक ड्रिंक है, जो पेट की सफाई के लिए बहुत ही असरदार होती है। नींबू पानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इससे वजन मैनेज करने में भी मदद मिलती है। इसके नेचुरल डिटॉक्सिफाइंग गुण लिवर को टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
कैसे बनाएं मसालेदार नींबू पानी
- 1/2 चम्मच शहद
- 1/4 कप ताजा नींबू का रस
- एक चुटकी लाल मिर्च
- एक इंच पिसी हुई अदरक
- 1 कप गर्म पानी
- एक चुटकी हल्दी पाउडर
एक पैन में पानी गर्म करें, इसके बाद नींबू का रस और शहद मिलाएं। इन दोनों को मिलाने के बाद अब सारे मसाले और अदरक को डाल दें। इसके बाद इसे कुछ देर तक उबालें और फिर छानकर पिएं।
इसके अलावा सर्दियों के मौसम में हेल्दी और फिट रहने के लिए अंकुरित मेथी का सेवन बहुत फायदेमंद रहता है। अंकुरित मेथी शुगर कंट्रोल करने से लेक पेट की सारी एक्स्ट्रा चर्बी को खत्म करने में मददगार है।
