लो स्पर्म काउंट काउंट यानी शुक्राणुओं की कमी (Low Sperm Count) एक ऐसी समस्या है, जिसका तमाम पुरुष सामना कर रहे हैं। लो स्पर्म काउंट की वजह से फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि पुरुषों की फर्टिटिलिटी (Male Fertility) से जुड़ी 85 प्रतिशत तक समस्याओं की वजह लो स्पर्म काउंट ही होता है। अगर लंबे वक्त तक स्पर्म काउंट लो रहे या इसकी गुणवत्ता ठीक न हो तो बांझपन की समस्या भी हो सकती है।

कितना होना चाहिए स्पर्म काउंट? (What is the Normal Sperm Count):

विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ (WHO) के मुताबिक यदि किसी शख़्स के प्रति मिलीलीटर वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या 1.5 से 3.9 करोड़ है ये तो नार्मल है। यदि प्रति मिलीलीटर शुक्राणुओं की संख्या 1.5 करोड़ से कम है ये इसे लो स्पर्म काउंट माना जाएगा।

लो स्पर्म काउंट की क्या वजह है? (Reason of Low Sperm Count):

लो स्पर्म काउंट का सीधा संबंध हमारी जीवनशैली और खानपान से है। आप क्या खाते हैं, कैसे खाते हैं…इसका सीधा असर स्पर्म काउंट पर पड़ता है। मसलन अगर आपके खानपान में फैट (वसा) की मात्रा अधिक है तो स्पर्म काउंट घट सकता है। बीबीसी हिंदी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की एक फर्टिलिटी क्लिनिक में 99 पुरुषों पर एक शोध किया गया और पता चला कि जो लोग फैट वाले फूड या जंक फूड ज्यादा खाते थे, उनका स्पर्म काउंट लो था।

इस रिसर्च में यह भी पाया गया था कि जो लोग ओमेगा-3 फैटी एसिड से युक्त फूड्स भरपूर मात्रा में लेते हैं उनका स्पर्म काउंट औरों के मुकाबले काफी अच्छा था। इसके अलावा लो स्पर्म काउंट की और कई वजहें हो सकती हैं। मसलन जेनेटिक्स, एसटीडी (सेक्शुअल ट्रांसमिटेड डिजीज), कोई बड़ी सर्जरी या अन्य दूसरी बीमारियां।

स्पर्म काउंट कैसे बढ़ाएं? (How to increase Sperm Count Naturally):

1. अगर आपका वजन ज्यादा है, तो इसे फौरन घटाने का प्रयास करें। ओवरवेट होने से भी स्पर्म काउंट पर असर पड़ता है।

2. अनियंत्रित जीवनशैली से बचें। नियमित एक्सरसाइज और योग वगैरह करें।

3. शराब, तंबाकू, ड्रग्स और दूसरे नशीले पर्दाथों से तौबा कर लें।

4. अगर आपके शरीर में किसी विटामिन की कमी है तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट ले सकते हैं।

5. कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। टाइट अंडरवियर-बॉक्सर न पहनें।

क्या कहते हैं बाबा रामदेव? (Baba Ramdev Tips to increase Sperm Count):

विख्यात योग गुरु बाबा रामदेव कहते हैं कि लो स्पर्म काउंट के लिए मुख्य तौर पर दो चीजें जिम्मेदार हैं। पहला- खेती में रासायनिक खाद का इस्तेमाल और दूसरा तनाव। स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय अपनाते हैं। अगर सौ प्रतिशत प्रमाणिक उपचार की बात करें तो 4 चीजें ले सकते हैं।

अश्वगंधा, सफेद मुसली, सतावर और क्रौंच के बीज। इन चार चीजों का पाउडर बनाकर उसका इस्तेमाल करें तो स्पर्म काउंट बढ़ाया जा सकता है। इन चीजों से निश्चित तौर पर स्पर्म काउंट पर बढ़ता है। इसके अलावा कपालभाति भी लाभदायक है।