हीमोग्लोबिन एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है, जो खून में ऑक्सीजन ले जाने का काम करता है। ये खून को लाल रंग देता है और शरीर के हर भाग में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। इसके अलावा यह कोशिकाओं से कार्बन डाइऑक्साइड को हटाने और निष्कासन के लिए फेफड़ों तक उसे ले जाने का काम करता है। जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम हो जाती है, तो रेड ब्लड सेल्स या हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। हालांकि, महिलाओं और पुरुषों दोनों में हीमोग्लोबिन का लेवल कम हो सकता है, लेकिन महिलाओं में आयरन की कमी और खून की कमी पुरुषों के मुकाबले ज्यादा होती है। जिसके चलते थकावट, कमजोरी और अन्य कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ. विमल झांझर ने बताया कि हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए।
विटामिन सी से भरपूर चीजें
डॉ. विमल झांझर ने बताया कि खून की कमी यानी एनीमिया से बचने और हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए खानपान का ध्यान रखना चाहिए, जो खून की कमी दूर करने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। प्राकृतिक रूप से हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा हीमोग्लोबिन गूजबेरी, संतरे, नींबू, स्वीट लाइम, स्ट्रॉबेरी, बेल पेपर, टमाटर, ग्रेपफ़्रूट और बेरी में मिलाता है, क्योंकि ये विटामिन सी से भरपूर होते हैं।
पत्तेदार हरी सब्जियां
शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने के लिए फोलिक एसिड बहुत आवश्यक होता है। पत्तेदार हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी और सरसों का साग आयरन और फोलिक एसिड से भरपूर होते हैं। ये तत्व हीमोग्लोबिन के निर्माण में मदद करते हैं और खून की कमी को दूर कर सकते हैं।
फलियां
शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए फलियों का सेवन करना भी बहुत लाभकारी हो सकता है। चना, दाल, राजमा और सोयाबीन जैसी फलियां आयरन और प्रोटीन से भरपूर होती हैं। इनका नियमित सेवन हीमोग्लोबिन के लेवल को बनाए रखने में सहायक होता है।
फल
सेब और अनार जैसे फल शरीर में खून बढ़ाने का काम करता है। सेब को हेल्दी लाइफस्टाइल का प्रतीक माना जाता है। इसमें मौजूद आयरन, पोटैशियम और विटामिन C खून की कमी दूर करने में मदद करते हैं। इनके सेवन से आयरन और विटामिन C का सही संतुलन होता है। अनार का जूस या सेब का सेवन खून की कमी को दूर करता है और हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। ये ब्लड में रेड ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ाते हैं और शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं।
शरीर में कितना होना चाहिए हीमोग्लोबिन लेवल
शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल हमेशा अच्छा होना चाहिए, क्योंकि हीमोग्लोबिन लेवल कम होने पर कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने का खतरा बना रहता है। पुरुषों में 13.8 से 17.2 g/dL, महिलाओं में 12.1 से 15.1 g/dL और बच्चों में 11 से 16 g/dL होना चाहिए। इसके कम होने से आयरन की कमी, ब्लीडिंग, पुरानी बीमारियां और पीली त्वचा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
वहीं, दांतों में इन 3 विटामिन की कमी से भी दर्द हो सकता है। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया तो मसूड़े भी कमजोर होने लगते हैं। एक्सपर्ट ने बताया कि किन विटामिन की कमी से दांतों में दर्द हो सकता है और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है।
