शादी के बाद हर दंपत्ति की ख्वाहिश होती है कि उसका परिवार बढ़े। कुछ महिलाएं आसानी से कंसीव कर लेती है जबकि कुछ महिलाएं ऐसी होती है जो कंसीव करने के लिए कई तरह के जतन करती हैं फिर भी उन्हें कामयाबी नहीं मिलती। आजकल लोगों की मसरुफियत इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि नौकरी पेशा लोग शादी के बाद कई सालों तक बच्चा प्लान नहीं कर पाते हैं। 30 की उम्र पहुंचने पर महिलाएं कंसीव करनी की प्लानिंग भी करती है तो उसमें सफल नहीं हो पाती है।

महिलाओं की उम्र बढ़ने के साथ-साथ उनकी प्रजन्न क्षमता भी प्रभावित होती है। उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं में अंडों की संख्या और उसकी गुणवत्ता दोनों प्रभावित होती है। कोई भी लड़की प्यूबर्टी की उम्र में पहुंचती है तो उसके शरीर में 300,000 और 400,000 एग होते हैं। प्यूबर्टी में पहुंचने पर हर महीने दस हजार एग मर जाते हैं। 30 के बाद फर्टिलिटी कम होने लगती है। 37 साल के बाद तो फर्टिलिटी बहुत तेजी से प्रभावित होती है। अंडे की गुणवत्ता प्रभावित होने पर प्रेग्नेंसी कंसीव करने में दिक्कत होती है। एमबीबीएस, एमडी, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ गरिमा श्रीवास्तव ने बताया कि अगर आप कंसीव करना चाहती हैं तो इन 4 टिप्स को अपनाएं जल्द ही कामयाबी मिलेगी।

वजन को कम करें:

कंसीव करने में परेशानी हो रही है तो सबसे पहले अपने वजन को कम करें। बॉडी मास इंडेक्स के मुताबिक वजन नहीं होने पर कंसीव करने में परेशानी है। कंसीव करने के लिए ना वजन कम होना चाहिए ना ज्यादा होना चाहिए। बेबी प्लान कर रही हैं तो हेल्दी वेट रखें।

अल्कोहल और स्मोकिंग से परहेज करें:

कंसीव करना चाहती है तो अल्कोहल और स्मोकिंग का सेवन सीमित करें। अल्कोहॉल और स्मोकिंग का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचाता है और फर्टिलिटी को भी प्रभावित करता है। ज्यादा मात्रा में इन नशीले पदार्थों का सेवन करने से इररेग्‍युलर पीरियड्स और ओवेल्यूशन में कमी हो सकती है।

ओवुलेशन पीरियड में शारीरिक संबंध बनाएं:

आप कंसीव करना चाहती हैं तो उन दिनों में ट्राई करें जब आप ज्यादा फर्टाइटल होती है। ओवुलेशन पीरियड में सेक्‍स करने से जल्‍दी गर्भधारण करने में मदद मिलती है। ओवुलेशन पीरियड में कंसीव करना चाहती हैं तो इस दौरान रोज या एक दिन बीच करके आप शारीरिक संबंध बना सकती हैं।

शारीरिक संबंध बनाने के बाद कुछ देर तक लेटी रहें:

कंसीव करना चाहती है तो शारीरिक संबंध बनाने के बाद कुछ देर तक लेटी रहें। अगर आप शारीरिक संबंध बनाने के बाद कुछ देर तक लेटते हैं तो स्पर्म को वजाइना के अंदर जाने की संभावना ज्यादा रहती है।अगर आप इंटीमेसी के बाद खड़ी नहीं होती तो आपके जल्दी कंसीव करने के चांस रहते हैं।

शारीरिक संबंध बनाने के बाद वॉश नहीं करें:

अगर आप जल्दी कंसीव करना चाहती हैं तो शारीरिक संबंध बनाने के बाद जल्दी वॉश नहीं करें।