Drinks to reduce blood pressure: ब्लड प्रेशर का नियंत्रित होना शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी और बेहद जरुरी होता है। जब भी आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान होते हैं तो नमक, कैलोरी और फैट का सेवन कम करते हैं। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने के लिए हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करना भी काफी कारगर होता है। आइए जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने के लिए आप किन स्वास्थ्यवर्धक पेय का सेवन कर सकते हैं।

नॉन फैट मिल्क:
हाई ब्लड प्रेशर को कम करने और नियंत्रित रखने के लिए नॉन-फैट मिल्क का सेवन लाभकारी होता है। नॉन फैट मिल्क पीने से धमनियां रिलैक्स रहती है और ब्लड सर्कुलेशन सामान्य तरीके से होता है।

गुड़हल की चाय:
गुड़हल की चाय में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो कि ब्लड वेसल्स को रिलैक्स रखने में मदद करते हैं। गुड़हल की चाय नियमित रुप से पीने पर ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है और हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी नहीं होती है।

क्रैनबेरी जूस:
क्रैनबेरी जूस एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करता है साथ ही रक्त संचरण को सही करने के लिए भी फायदेमंद होता है। आप रोजाना क्रैनबेरी जूस का सेवन कर सकते हैं।

चुकंदर का जूस:
चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है साथ ही इसमें नाइट्रिक ऑक्साइड होता है जो कि ब्लड वेसल्स को खोलने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार होता है। इसलिए आप चुकंदर के जूस का सेवन रोजाना कर सकते हैं।

(और Health News पढ़ें)