Normal Blood Sugar Levels in Adults: हेल्दी बॉडी में जब भोजन के बाद लोगों का ब्लड शुगर या ब्लड ग्लूकोज हाई हो जाता है तो पैन्क्रियाज इंसुलिन रिलीज करता है। ये शरीर को तब तक ग्लूकोज एब्जॉर्ब करने का संकेत देता है जब तक शरीर में इसकी मात्रा संतुलित न हो जाए। लेकिन डायबिटीज के मरीजों में शरीर इंसुलिन प्रोडक्शन या तो नहीं होता है या फिर शरीर इसका इस्तेमाल नहीं कर पाता है। इस वजह से लोगों का ब्लड शुगर लंबे समय तक बढ़ा रह सकता है, इससे नर्व डैमेज, हार्ट डिजीज और दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
वयस्कों में टार्गेट ब्लड शुगर लेवल: जिन लोगों को डायबिटीज की बीमारी है, उन्हें हेल्थ एक्सपर्ट्स ब्लड शुगर पर निगराानी रखने की सलाह देते हैं। खानपान में लापरवाही और फिजिकल फिटनेस की कमी से वयस्क भी इस बीमारी की चपेट में आने लगे हैं।
20 साल या उससे अधिक उम्र के वयस्कों का ब्लड शुगर रेंज पूरे दिन में 100 से 180 mg/dL के बीच होना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार उनका फास्टिंग ब्लड शुगर सबसे कम होता है क्योंकि लोग रात भर के भूखे होते हैं। अगर इसका स्तर खाने से पहले 130 mg/dL होता है तो उसे हाई ब्लड शुगर माना जाता है। वहीं, यदि खाने के दो घंटे बाद रक्त शर्करा का स्तर 180 mg/dL होता है तो उसे उच्च रक्त शर्करा कहते हैं।
नॉर्मल शुगर लेवल रेंज कितना होता है?: जिन लोगों की उम्र 20 साल होती है उनके शरीर में रक्त शर्करा का सामान्य स्तर फास्टिंग में 100 mg/dL से कम होना चाहिए। वहीं, भोजन से पहले 70 से 130 mg/dL और खाने के एक से दो घंटे बाद 180 mg/dL से कम होना चाहिए। वहीं, एक्सरसाइज करने से पहले 100 mg/dL (अगर इंसुलिन लेते हैं) रहता है। जबकि रात को सोते समय ब्लड शुगर लेवल 100 से 140 mg/dL के बीच होना चाहिए।
किन बातों का ध्यान रखें: आज की जीवन शैली में 20 साल की उम्र में भी लोग कई स्वास्थ्य परेशानियों से जूझते हैं। खानपान में लापरवाही, स्ट्रेस, धूम्रपान, शराब का सेवन, मोटापा और फिजिकल एक्सरसाइज की कमी से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। इसे कंट्रोल करने के लिए लोगों को योग और व्यायाम करना चाहिए। जंक फूड्स, मीठे पकवानों और पैकेज्ड फूड्स से परहेज करें।