बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है कि बच्चे ऐसी हेल्दी डाइट का सेवन करें जिससे बॉडी को पर्याप्त पोषक तत्व मिले और बॉडी एनर्जेटिक रहे। खराब डाइट और बिगड़ता लाइफस्टाइल बच्चों को कम उम्र में ही मोटापा, किडनी और डायबिटीज का शिकार बना रहा है। बच्चा जन्म के बाद जब से खाना शुरू करता है उसका ज्यादा रूझान अनहेल्दी स्नैक्स पर रहता है। 3-4 साल की उम्र में बच्चा अनहेल्दी पैकड स्नैक्स का सेवन करता है और धीरे-धीरे जैसे उम्र बढ़ती है वो चाउमीन, बर्गर और फैट से भरपूर फूड्स का सेवन करना पसंद करता है। ऐसे में बच्चे की बॉडी में फैट की मात्रा बढ़ने लगती है। पेरेंट्स को चाहिए कि अपने बच्चे को ऐसी डाइट दें जिससे उसे उम्र के मुताबिक पर्याप्त कैलोरी मिलती रहे।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक बच्चे की उम्र के मुताबिक उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए कैल्शियम,आयरन और कैलोरी का पर्याप्त सेवन करना जरूरी है। बच्चों की डाइट में कैलोरी की बढ़ती मात्रा उन्हें मोटापा और कई क्रॉनिक बीमारियों का शिकार बना रही है।
अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की सलाह है कि बच्चे 2 साल की उम्र में कम वसा या कम वसा वाले दूध का सेवन शुरू कर दें। नाश्ते के समय बच्चे को पानी पिलाएं। बच्चों में डेली कैलोरी की आवश्यकता बच्चे की उम्र, उसके लिंग और गतिविधि की स्थिति के आधार पर की जाती है। आइए जानते हैं कि उम्र के मुताबिक बच्चे को रोजाना कितनी कैलोरी का सेवन करना चाहिए। कैलोरी की आवश्यकता बच्चे की उम्र के साथ बढ़ती जाती है। बच्चे के विकास की गति के दौरान बच्चों के शरीर को बनाए रखने के लिए अधिक मात्रा में कैलोरी की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं कि उम्र के मुताबिक बच्चे को कितनी कैलोरी की आवश्यकता होती है।
उम्र – | कैलोरी का सेवन |
2 से 3 साल – | 2 से 3 साल के बच्चे के लिए डेली कैलोरी का सेवन 1000 से 1400 kcal/dayहै। |
4-6 साल- | चार से छह साल के बच्चे को रोजाना 1,400 kcal/day की आवश्यकता होती है। |
7 साल की उम्र में कैलोरी सेवन- | 7 साल के बच्चे को आमतौर पर हर दिन 1530 और 1650 किलो कैलोरी के बीच की आवश्यकता होती है। |
10 साल में कैलोरी की आवश्यकता- | 10 साल के बच्चे को एक वयस्क के समान, लगभग 1900 और 2000 kcal/day की आवश्यकता हो सकती है। |
11 से 12 साल के बच्चे के लिए | 11 से 12 साल के बच्चे के लिए कैलोरी सेवन 1800 और 2200 kcal/day है। |