Hing Health Benefits for Blood Pressure, Asthma, Blood Sugar, Stomach, Headache: स्वस्थ और हेल्दी रहने के लिए सबसे जरूरी हेल्दी खाने की होती है, साथ ही शारीरिक गतिविधि करने की भी होती है। घर में मौजूद कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें डाइट में शामिल करना कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, जैसे- हींग। हींग में कार्मेटिव, एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेट्री, सिडेटिव और क्यूरेटिव इफेक्ट होता है जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। ब्लड प्रेशर से लेकर डायबिटीज तक, कई बीमारियों के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। आइए जानते हैं इसके फायदे-
1. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है: हींग में कार्मेटिव इफेक्ट होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा हींग को नेचुरल ब्लड थीनर के रूप में भी जाना जाता है। इसमें कूमेरिन नामक तत्व होता है जो ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में सहायक है, जिससे थक्कों के गठन को रोका जा सकता है।
2. ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है: हींग में एंटी-डायबिटीक इफेक्ट होता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। हिंग पैनक्रियाटिक सेल्स को अधिक इंसुलिन सिक्रिट करने के लिए स्टीम्यूलेट करता है जो बदले में आपके ब्लड शुगर के स्तर को कम करता है।
3. अस्थमा के लिए: हींग अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, सूखी खांसी, जैसे रेस्पिरेटरी डिसऑर्डर से राहत देने में मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटी, एंटी-वायरल और एंटीबायोटिक प्रभाव होता हैं। यह छाती की बलगम को दूर करने और कफ को कम करने में भी मदद करता है।
4. सिरदर्द के लिए: हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है जो सिर में ब्लड वेसेल्स की सूजन को कम करता है, जो बदले में सिरदर्द को कम करने में मदद करता है। गर्म पानी में एक चुटकी हींग मिलाएं और उसे पिएं। प्रभावी परिणाम देखने के लिए दिन में एक से दो बार इस घोल को पिएं।
5. पेट फूलने की समस्या को करता है: हींग गैस, पेट फूलना, इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) और पेट के कीड़े सहित पेट की अन्य समस्याओं के लिए एक पुरानी दवा है। इसके एंटी-स्पस्मोडिक और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुणों के कारण यह पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
(और Health News पढ़ें)

