Tips to lower down blood pressure: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आज के समय में बहुत आम हो गई है। यदि समय रहते इसे कंट्रोल नहीं किया जाएगा तो हृदय रोग या फिर स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ सकता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तब होती है जब आर्टरी वॉल पर ब्लड का दबाव अधिक पड़ता है। यदि आपका ब्लड प्रेशर 120/90 है तो नॉर्मल होता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उन्हें अधिक से अधिक फलों और हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर लेनी चाहिए। फल और सब्जियां विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर का अच्छा स्त्रोत होते हैं और यह आपकी स्थिति में सुधार लाने में भी मदद करते हैं। इनमें पोटेशियम भी होता है जो नमक के नकारात्मक प्रभावों को संतुलित करने में मदद करता है।

फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करने के लिए टिप्स:

1. नाश्ते में मैश किया हुआ केला और एवोकाडो खाएं। टोस्ट में टमाटर भी शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा एक मुट्ठी जामुन खाना भी आपके लिए फायदेमंद होगा।

2. यदि आप सुबह नाश्ते में अंडा खाते हैं तो उसके साथ आप मशरूम, पालक और टमाटर भी शामिल कर सकते हैं।

3. लंच और डिनर में सलाद खाने की कोशिश करें। साथ ही वेजिज भी खाएं।

4. सलाद के साथ सैंडविच और रोल भी शामिल कर सकते हैं।
5. पास्ता सॉस और सूप में कद्दूकस की हुई कटी हुई सब्जियां और दाल मिलाएं।

5. दिन के दौरान फल और सब्जियां खाने की कोशिश करें।

केन्ड वेजिटेबल्स में सोडियम होते हैं। लेकिन फ्रोजेन वेजिटेबल्स में बहुत से पोषक तत्व जैसे- कैल्शियम, विटामिन्स, मिनरल्स, फोलेट, अमिनो एसिड मौजूद होते हैं। आप हरी सब्जियों को एकसाथ ब्लेंड करें और उसके साथ केला और नट मिल्क मिला लें। ये जूस हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हरी सब्जियों में आप केल, पालक, लिटस, बीन्स जैसी सब्जियां भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

(और Health News पढ़ें)