आज की तेज रफ्तार ज़िंदगी में लोग काम में इतने व्यस्त हो गए हैं कि सही खान-पान पर ध्यान ही नहीं दे पाते। बाहर का जंक फूड, अनियमित दिनचर्या और पोषक तत्वों की कमी के कारण आजकल खून की कमी यानी एनीमिया एक आम समस्या बनती जा रही है। जब शरीर में हीमोग्लोबिन या रेड ब्लड सेल्स की मात्रा कम हो जाती है, तो व्यक्ति को कमजोरी, थकान, चक्कर आना, सिरदर्द और सांस फूलने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह समस्या गंभीर भी हो सकती है। ऐसे में सही डाइट अपनाकर खून की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं 6 ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें रोज खाने से शरीर में खून की कमी पूरी हो सकती है।

चुकंदर

चुकंदर को खून बढ़ाने के लिए सबसे असरदार माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करते हैं। चुकंदर हीमोग्लोबिन का स्तर सुधारता है और शरीर में एनर्जी भी बढ़ाता है। आप इसे सलाद, सब्जी या जूस के रूप में रोज़ाना डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अनार

अनार आयरन और विटामिन सी से भरपूर होता है। विटामिन सी आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाता है, जिससे शरीर जल्दी खून बनाता है। अनार खाने से खून की कमी दूर होने के साथ-साथ शरीर में ऑक्सीजन का संचार भी बेहतर होता है। रोज एक अनार खाना या ताजा जूस पीना एनीमिया के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

पालक

पालक और दूसरी हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन, फोलेट और कई जरूरी विटामिन्स का अच्छा स्रोत होती हैं। ये पोषक तत्व रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करते हैं। पालक को सब्जी, सूप, पराठे या स्मूदी के रूप में खाने से खून की कमी धीरे-धीरे दूर होने लगती है।

गुड़ और चना

गुड़ आयरन का अच्छा स्रोत है और चने के साथ इसे खाने से शरीर को ज्यादा फायदा मिलता है। यह न सिर्फ हीमोग्लोबिन बढ़ाता है, बल्कि इम्यूनिटी भी मजबूत करता है। सुबह खाली पेट भिगोए हुए चने के साथ थोड़ा गुड़ खाना खून की कमी में बेहद लाभकारी माना जाता है।

सेब

सेब में आयरन के साथ-साथ कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। यह शरीर को ताकत देता है और धीरे-धीरे खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है। सेब को साबुत खाना ज्यादा फायदेमंद होता है, लेकिन आप चाहें तो इसे जूस के रूप में भी ले सकते हैं।

अंजीर

अंजीर हीमोग्लोबिन बढ़ाने में बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन A, B1, B2 के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, सोडियम और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंजीर में मौजूद आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर तेजी से बढ़ता है। नियमित रूप से अंजीर का सेवन करने से खून की कमी, कमजोरी और थकान की समस्या में भी राहत मिल सकती है।

निष्कर्ष

अगर आप खून की कमी से जूझ रहे हैं, तो इन 5 चीजों को अपनी रोज की डाइट में जरूर शामिल करें। इसके साथ ही संतुलित भोजन लें, भरपूर पानी पिएं और समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराते रहें। सही खान-पान और थोड़ी सी सावधानी से एनीमिया जैसी समस्या को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर

यह स्टोरी सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार की गई है। किसी भी तरह के स्वास्थ्य संबंधी बदलाव या डाइट में परिवर्तन करने से पहले अपने डॉक्टर या योग्य हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।