Mistakes Of Walking: हर कोई फिट और स्वस्थ रहना चाहता है। इसके लिए हम हर दिन एक्सरसाइज और जमकर वर्कआउट करते हैं। इसके अलावा सुबह और शाम को वॉक करना भी बहुत पसंद करते है, जिससे तनाव भी कम रहे और शरीर चुस्त-दुरुस्त बना रहे। लेकिन, क्या आप जानते हैं वॉक करना के भी कुछ नियम होते हैं। अगर सही तरह से वॉक नहीं किया गया तो इसका कोई फायदा नहीं होगा। चलिए आपको बताते है वॉक पर जाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और वॉक पर निकलते समय हमसे अक्सर क्या गलती हो जाती है?
वॉक करते समय होती है ये गलती
वैसे को रोजाना सुबह-शाम वॉक करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन वॉकिंग का फायदा सही तरीके करने पर ही मिलता है। अक्सर हम वॉक करते समय में अपने बॉडी पॉश्चर का ध्यान नहीं रखते, बस चलते रहते हैं। वॉक का सही फायदा उठाने के लिए हमें अपनी बॉडी पॉश्चर में सुधार करने बहुत आवश्यकता है। इससे वॉक करते समय हम सही तरह से सांस ले पाते हैं। शरीर को नीचे की तरफ न झुकाएं और सीधे चलने का प्रयास करें। नीचे की तरफ न झुकाएं होने से पीठ पर तनाव पड़ता है और संतुलन बिगड़ता है।
वॉक करते समय हाथों को स्विंग करना
वॉक करते समय हम हाथों को स्विंग नहीं करते, जबकि वॉकिंग करते समय हाथों को स्विंग करना अच्छा माना जाता है और इससे पूरी शरीर भी एक्टिव रहता है। हाथों को स्विंग करने से चलने की क्षमता में सुधार होता है और शरीर का संतुलन भी अच्छा बनता है।
खुद को रखें हाइड्रेट
वॉकिंग करते समय अपने शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत ही आवश्यक है। हाइड्रेट की कमी होने से थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। इसके साथ ही मांसपेशियों में थकान और ऐंठन हो सकती है। ऐसे में दिनभर समय-समय पर पानी पीते रहें।
मोबाइल फोन चलाने से बचें
कई बार हम वॉक करते समय मोबाइल फोन चलाते हैं। ऐसे में हम नीचे की तरफ देखते हुए वॉक करते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को फायदा कम और नुकसान अधिक पहुंच सकता है। इससे पीठ और शरीर में दर्द होने की समस्या हो सकती है। इसलिए वॉक करते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।