Winter Health Tips: लिवर हमारी बॉडी के सबसे जरूरी अंगों में से एक है। ये पाचन में मदद करने से लेकर बॉडी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने, रक्त को शुद्ध करने के साथ-साथ बॉडी फंक्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्वस्थ शरीर के लिए लिवर की सेहत अच्छी होनी चाहिए। हालांकि, आज के लाइफस्टाइल और खानपान की खराब आदतों के चलते फैटी लिवर (Fatty Liver Control) की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। ऐसे में लिवर की सेहत पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है।

इस हरी सब्जी से ठीक करें फैटी लिवर

फैटी लिवर के होने के बाद स्वास्थ्य से संबंधी कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। फैटी लिवर को सही करने के लिए प्राकृतिक उपचार भी बहुत कारगर साबित होते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही हरी सब्जी के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से फैटी लिवर को ठीक किया जा सकता है।

कैसे पता करें लिवर ठीक है या नहीं

आप केवल कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देकर पता लगा सकते हैं कि आपका लिवर ठीक तरह से फंक्शन कर रहा है या नहीं। इससे समय रहते लिवर से जुड़ी किसी भी समस्या को अधिक बढ़ने से रोका जा सकता है। स्किन और आंखों के रंग पर दें ध्यान, पेशाब के रंग पर दें ध्यान और पेट पर ध्यान दें।

हरी सब्जियों और पत्तियों को औषधि खजाने के रूप में भी उपयोग किया जाता है। क्योंकि, इनमें विटामिन, खनिज और कई पोषक तत्व होते हैं। सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियां अधिक खाना पसंद किया जाता है। सर्दियों के मौसम में कुटई साग भी बहुत खाया जाता है। ये आयुर्वेदिक फायदे होने के साथ-साथ खाने में भी स्वादिष्ट होता है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कुटई का साग आयुर्वेदिक पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं। कुटई साग में विटामिन ए, बी, सी, हाई मात्रा में फाइबर, खनिज, आयरन, फाइबर आदि होते हैं। कुटई साग के सेवन से शरीर और सेहत में लाभ हो सकता है। इसके सेवन से फैटी लिवर को भी सही करने में मदद मिल सकती है।

इन बीमारियों से भी मिलती है राहत

इसके सेवन करने से पेट संबंधी बीमारियों से राहत मिलती है। हड्डियां मजबूत होती हैं और यह लीवर के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा कुटई साग का सेवन अनियमित पीरियड्स, बालों से जुड़ी समस्याओं, शरीर में खून की कमी और दिल से जुड़ी समस्याओं के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में अच्छी सेहत के लिए इस हरी सब्जी का सेवन करना शुरू कर दें।

अगर, आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक हो गई है तो रोज सुबह-सुबह ये काम करने से सारा कोलेस्ट्रॉल नसों से मेल्ट हो जाएगा। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।