Coconut Oil Benefits: नारियल तेल का स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। नारियल के तेल का उपयोग आमतौर पर मालिश, सिर और हाथ-पैर में लगाया जाता है। इसके अलावा नारियल का तेल त्वचा, कोलेस्ट्रॉल, बॉडी एक्टिव, वजन कम करने के साथ ही कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के लिए लाभदायक होता है। नारियल के तेल में कई पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। नारियल के तेल की सिर्फ एक चम्मच पीने से स्वास्थ्य को बहुत फायदा होता है। चलिए आपको बताते हैं नारियल का तेल पीने से किन बीमारियों से राहत मिल सकती है।

नारियल तेल का इस्तेमाल हम कई तरह से करते हैं। इसका तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बालों को अच्छे से बढ़ने और त्वचा को चमकाने में मदद करता है। इसीलिए आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का कहना है कि नारियल तेल पोषक तत्वों का खजाना है। यह रोगाणुरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है। नारियल का तेल पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी और विटामिन ई से भी भरपूर होता है। इसलिए आयुर्वेद में नारियल तेल का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का कहना है कि नारियल तेल को टॉनिक के रूप में लिया जा सकता है। खासतौर पर सर्दियों के दौरान स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए रोजाना एक चम्मच नारियल तेल का सेवन करें। ऐसा करने से शरीर को पांच शक्तिशाली फायदे मिलते हैं। आपको बता दें कि नारियल का खाने वाला अलग और लगाने वाला अलग होता है। ऐसे में खाने वाले तेल का सेवन ही करें।

शरीर को एनर्जी

नारियल का तेल शरीर में एनर्जी देता है। आमतौर पर सर्दियों में हमारा शरीर सुस्त रहता है। इसलिए रोजाना एक चम्मच नारियल तेल पीने से दिन तरोताजा रह सकते हैं। इसके अलावा सुबह-सुबह नारियल का तेल पीने से शरीर कमजोर नहीं होता है।

याददाश्त में सुधार

सुबह एक चम्मच नारियल तेल पीने से शरीर में कोशिकाओं के स्वास्थ्य में सुधार होता है। नारियल का तेल मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। यह न केवल आपकी याददाश्त में सुधार करता है, बल्कि आपके मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखता है।

कोलेस्ट्रॉल और दिल के लिए अच्छा

नारियल का तेल मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। नियमित रूप से एक चम्मच नारियल तेल का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। इसके अलावा कब्ज की समस्या भी दूर हो सकती है। नारियल का तेल दिल के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है।

वजन घटाने में मददगार

नारियल तेल में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो वजन घटाने में मदद करते हैं। यह पोषक तत्वों के साथ-साथ एंटीवायरल गुणों से भरपूर है। इससे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही यह आपकी भूख को भी कम करता है।

त्वचा के लिए लाभकारी

नारियल के तेल पीने से त्वचा में नमी बनी रहती है। सुंदरता बढ़ती है। यह चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। यह बालों को मजबूत और चमकदार भी बनाता है।

अगर, आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक हो गई है तो रोज सुबह-सुबह ये काम करने से सारा कोलेस्ट्रॉल नसों से मेल्ट हो जाएगा। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

रोज सुबह-सुबह कर लें ये काम, नसों से मेल्ट हो जाएगा सारा कोलेस्ट्रॉल, BP-हार्ट भी रहेगा हेल्दी

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।